जीरकपुर , 5 मई। जीरकपुर पुलिस ने कोरोना वायरस के कारण गाँव रामपुर कलां में लगाए गए नाके के दौरान एक व्यक्ति को जान से मारने कीधमकी देने और मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ जीरकपुर गुरवंत सिंह ने बताया कि पीडित व्यक्ति कुलदीप सिंह निवासी गाँव रामपुरा कला ने इस संबंध में शिकायत की थी जिसमें उसने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते गाँव में नाका लगाया गया था 2 मई शाम करीब 7:30 बजे बलबीर सिंह उर्फ वीरा, जतिन्दर सिंह उर्फ बिट्टू, सुखविन्दर सिंह उर्फ काला, गुरप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह ने उस साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकें दीं। इस सम्बन्ध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।