Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मुख्यमंत्री ने होशियारपुर जिले में लिया धान के खरीद प्रबंधों का जायजा

Updated on Monday, October 09, 2017 23:03 PM IST

मुकेरियां (होशियारपुर) , 09 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने आज होशियारपुर जिले में डिप्टी कमिश्नर श्री विपुल उज्जवल सहित संबंधित अधिकारियों से धान के खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि किसानों की धान की खरीद की 100 फीसदी लिफ्टिंग को यकीनी बनाया जाए तथा अदायगी भी 48 घंटों के भीतर की जाए । उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए और उनकी सहुलियतों के लिए विशेष प्रबंध यकीनी बनाए जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की फसल का  एक एक दाना मंडियों में से उठाया जाएगा । इस के लिए खरीद दौरान किसी भी तह की ढील की नीति बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सिरे चढ़ाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्घ है और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि आढ़ती निर्धारित समय में आवश्यकता अनुसार बारदाने के उचित प्रबंध यकीनी बनाए ताकि किसानों को बारदाने की कमी संबंधी समस्या का सामना न करना पड़ सकें। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि फसल सुखा कर ही मंडियों में लाई जाए ताकि फसल बेचने के लिए उनको ज्यादा समय मंडियों में न गुजारना पड़े। उन्होंने मक्की की फसल के खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि मक्की का रुझान फसली बदलाव में अहम भूमिका निभा सकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री को धान के खरीद प्रबंधों की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री विपुल उज्जवल ने बताया कि जिले की 62 मंडियों में 43, 221 मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है जब कि अलग अलग खरीद एजेंसियों की ओर से 42,388 मीट्रक टन धान खरीद कर लिया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि धान की खरीद प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सिरे चढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की सहुलियत के लिए मक्की सुखाने के लिए जिले में दो ड्रायर सैला खुर्द तथा गांव फुगलाना में चल रहे है। उन्होंने कहा कि अब तक 5,73, 248 क्विंटल मक्की मंडियों में आ चुकी है जब कि पिछले साल साढ़े पांच लाख क्विंटल से भी अधिक मक्की पैदावार हुई थी।  इस मौके पर सेहत मंत्री पंजाब श्री ब्रहम महिंदरा, हलका विधायक टांडा संगत सिंह गिलजियां, हलका विधायक शाम चौरासी पवन कुमार आदिया, हलका विधायक होशियारपुर सुंदर शाम अरोड़ा, हलका विधायक मुकेरियां रजनीश कुमार बब्बी, हलका विधायक दसूहा अरुण कुमार डोगरा, हलका विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार, यूथ कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमनप्रीत सिंह लाली, इंस्पैक्टर जनरल पुलिस अर्पित शुकला, एस.एस.पी जे. एलनचेजियन, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) हरबीर सिंह, एसडीएम हिमांशु अग्रवाल, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, डीएफएससी रजनीश कौर, जिला मंडी अफसर राज कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के मुखी मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X