Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

Updated on Tuesday, May 05, 2020 00:03 AM IST

जीरकपुर , 4 मई ।  वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ाई में पुलिसकर्मियों की बड़ी भूमिका है। वे अपनी जान की परवाह किए बगैर आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। ऐसे ही पुलिस वालों को शिव सेना हिन्द की तरफ से सम्मानित किया गया। शिव सेना हिन्द उत्तरभारत के चेयरमेन अमित भार्गव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व न्यू गणेश विहार सोसायटी के लोगों ने ढकोली थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों को माला डालकर और चुनरियां देकर हौसला अफजाई की। कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ढकोली थाना प्रभारी सुमित मोर, एस.आई नायब सिंह, एस.आई जश्नप्रीत, एएसआई पवन कुमार और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया। इस दौरान अमित भर्गव ने कहा कि कोरोना संकट में जब सभी लोग अपने घरों में रहकर कोरोना से सुरक्षित रहें, इसके लिए पुलिस कर्मी और अन्य सुरक्षा कर्मी योद्धाओं की तरह कोरोना के खतरे के बावजूद बाहर अपनी ड्यूटी पर डटे हुए हैं। लोग नियमों का पालन करें, इसके लिए कई बार पुलिस को सख्ती भी करनी पड़ती है, लेकिन पुलिस यह लोगों को सुरक्षित रखने के लिए कर रही है। थाना प्रभारी सुमित मोर ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है और लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए, कोरोना के चलते लगे कर्फ्यू के दौरान लोग अपने घरों में ही रहकर पुलिस को अपना सहयोग दे। उन्होंने कहा कि किसी  जरूरी काम के लिए अगर निकलना है तो सिर्फ घर का एक ही सदस्य निकले और बिना वजह घर से बाहर न निकले। बाहर निकलते समय मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंस की पालना करें। इस दौरान सोनू पाण्ड्य, मुकेश, बी बी झा , जय शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X