Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पौधारोपण अभियान को मिल रही गति, वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क मैदान में सक्रिय

Updated on Thursday, July 10, 2025 17:40 PM IST

चंडीगढ़, 10 जुलाई: पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाने को निर्णायक बताते हुए वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने पौधारोपण अभियान को राज्य सरकार के वन क्षेत्र बढ़ाने के समग्र प्रयासों का अहम हिस्सा बताया है। शहीद भगत सिंह नगर ज़िले के बल्लोवाल सौंखड़ी और फतेहपुर गांव (वन रेंज काठगढ़) स्थित नर्सरियों का दौरा करते हुए मंत्री को दोनों नर्सरियों में लगाए गए विभिन्न प्रकार के पौधों और उनकी देखभाल व संरक्षण हेतु विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

बल्लोवाल सौंखड़ी और फतेहपुर नर्सरियों का मौके पर जाकर लिया जायज़ा

 

बल्लोवाल सौंखड़ी नर्सरी के दौरे के दौरान श्री कटारूचक्क को खैर, शीशम, फलाही, बांस, डेक, होलोप्टीलिया, ढेऊ जैसी विशिष्ट प्रजातियों के बारे में अवगत कराया गया, जो यहां पाई जाती हैं और सभी के आकर्षण का केंद्र होने के साथ-साथ पर्यावरण में जादुई रंग भरती हैं। फतेहपुर नर्सरी (वन रेंज काठगढ़) में मंत्री को जानकारी दी गई कि वहां पीपल, बहेरा, बड़, जकरंडा, मेंहदी, नीम, पिलखन, अर्जुन, हिबिस्कस जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। मंत्री ने स्वयं भी नर्सरी में एक पीपल का पौधा लगाया और अच्छे कार्य के लिए स्टाफ की सराहना की। उन्होंने पौधारोपण में जुटे कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि पवित्र गुरबाणी में भी पर्यावरण को विशेष महत्व दिया गया है, इसलिए यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है कि हम स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करें।इस अवसर पर मंत्री के साथ पी.सी.सी.एफ. (एच.ओ.एफ.एफ.) धर्मिंदर शर्मा, मुख्य वनपाल (हिल्स) निधि श्रीवास्तव और डिवीज़नल वन अधिकारी (शहीद भगत सिंह नगर) हरभजन सिंह भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X