Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम: एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुये डी. एस. पी. के रीडर को विजीलैंस ब्यूरो ने किया रंगे हाथों काबू

Updated on Tuesday, July 01, 2025 19:04 PM IST

चंडीगढ़, 1 जुलाई : राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी चल रही मुहिम को जारी रखते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने सोमवार को बठिंडा जिले में डीएसपी भुच्चो के निजी सुरक्षा अधिकारी (पी. एस. ओ.) के तौर पर तैनात हवलदार राज कुमार को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया। आज यहाँ यह जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि दोषी पुलिस अधिकारी को ज़िला बठिंडा की तहसील नथाना के गाँव कलयान सुक्खा के निवासी द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के बाद गिरफ़्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि कृषि वाली ज़मीन के विवाद के कारण विरोधी पक्ष ने उसके पति और उसके दोनों पुत्रों के विरुद्ध थाना नथाना में झूठा केस दर्ज करवाया था, जिसकी जांच डीएसपी भुच्चो की तरफ से जा रही है। इसके बाद राज कुमार, रीडर, ने उसके मोबाइल नंबर से दो फ़ोन किये और बताया कि उसने इस पुनः जांच करने के लिए डीएसपी के साथ बात की है और रिपोर्ट पर सिर्फ़ डीएसपी के हस्ताक्षर ही बाकी हैं। केस को रफा-दफ़ा करवाने के लिए, उसने 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। दोषी राज कुमार ने शिकायतकर्ता को कहा कि पहली किश्त के तौर पर तुरंत एक लाख रुपए दे जिससे वह अपना काम शुरू कर सके। शिकायतकर्ता ने यह बातचीत अपने मोबाइल फ़ोन पर रिकार्ड कर ली और इसको बतौर सबूत विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद बठिंडा रेंज की विजीलैंस ब्यूरो टीम ने हवलदार राज कुमार को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से रिश्वत के तौर पर एक लाख रुपए लेते समय काबू कर लिया। मौके पर उसके कब्ज़े में से ही रिश्वत का पैसा बरामद कर लिया गया है।

इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो पुलिस थाना बठिंडा रेंज में दोषी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। दोषी पुलिस मुलाज़िम को कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा। प्रवक्ता ने कहा कि मामले की आगे जांच के दौरान, यदि किसी अन्य अधिकारी/ कर्मचारी की शमूलियत सामने आती है, तो उसको भी केस में नामज़द किया जायेगा।
-----

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X