Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

Updated on Monday, June 30, 2025 18:51 PM IST

 

चंडीगढ़, 30 जून। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार की अनदेखी ने प्रदेश की सारी व्यवस्था बिगाड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि बदहाल कानून व्यवस्था के साथ-साथ राजस्व घाटा, बिजली दामों में बढ़ोत्तरी, एचएयू छात्र आंदोलन, डीएपी की कमी जैसे अनेक ऐसे मुद्दे हैं जिनसे युवा, गरीब, किसान और कमेरा वर्ग परेशान है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे सरेआम बिना किसी खौफ के बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है लेकिन पुलिस और सरकार नींद में सोई हुई है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुरक्षा देने में नाकाम मुख्यमंत्री किसी तरह शराब के ठेके छुड़वाने में लगे हुए हैं जबकि शराब ठेकेदार बदमाशों के डर से घर बैठे हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जींद से सोनीपत जा रही सवारियों से भरी रोडवेज़ बस के सामने पिस्तौल लहराते शख्स का वीडियो चौंकाने वाला है। इससे स्पष्ट है कि शरारती तत्वों को कानून का बिल्कुल ख़ौफ़ नहीं है और साफ दिख रहा है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है।

घाटे में आबकारी राजस्व, पूर्ति के लिए सरकार ने बिजली के रेट बढ़ाकर जनता पर डाला बोझ – दिग्विजय

छात्रों से वादा करके मुकरने वाली भाजपा सरकार एचएयू छात्रों के आंदोलन की परीक्षा न लें – दिग्विजय



दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ठेके कम बिकने की वजह से इस बार आबकारी राजस्व घाटे में जाता दिख रहा है। दिग्विजय ने कहा कि आबकारी राजस्व के घाटे की पूर्ति के लिए ही सरकार बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर जनता पर बोझ डाल रही है। उन्होंने डीएपी की कमी का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज सरकार पुलिस को लगाकर किसानों को डीएपी बांट रही है और लंबी लाइनें लगाकर किसान डीएपी मिलने की आस में दिनभर खड़े रहते है।

दिग्विजय चौटाला ने एचएयू छात्रों द्वारा दो जुलाई को बड़ा आंदोलन करने की घोषणा का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को वीसी को हटाना होगा और छात्रों की मांगें माननी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों से वादा करके मुकरने वाली भाजपा सरकार छात्रों के आंदोलन की परीक्षा न लें क्योंकि छात्रों के पास बड़ी क्रांति लाने की ताकत है और इतिहास इसका गवाह रहा है। दिग्विजय ने यह भी कहा कि वह छात्रों के इस गंभीर विषय को लेकर सीएम से मुलाकात का समय मांगेंगे और युवाओं की आवाज को उठाएंगे। इसके अलावा आज सरकार सीईटी के आवेदन में पूरी तरह विफल रही है। इसी तरह कोर्ट में लंबित भर्तियों और बार-बार रद्द हो रही भर्तियों से युवा परेशान है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने सरकार में रहते हुए अनेक बड़ी परियोजनाओं को सिरे चढ़ाकर हर वर्ग और हर क्षेत्र की भलाई के लिए काम करके दिखाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा हिसार एलिवेटेड रोड के लिए करीब 750 करोड़ रुपए की मंजूरी दिलवाई गई थी, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार इस योजना को रोक कर हिसार शहर की तरक्की में रोड़ा बनी बैठी है। दिग्विजय ने कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसियों के अपने-अपने स्वार्थ के चलते कांग्रेस तो विपक्ष की भूमिका से ही पूरी तरह गायब हो चुकी है। हिसार में युवा जोड़ो अभियान के तहत दिग्विजय ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए जेजेपी ही एकमात्र विकल्प है और पार्टी से जुड़े तमाम युवा घर-घर जाकर जेजेपी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें और युवाओं को जेजेपी से जोड़कर उन्हें एकजुट करें। उन्होंने कहा कि जेजेपी में युवाओं की भूमिका अहम है और आने वाले समय में जेजेपी के युवा संगठन नवनिर्माण में भी युवा ताकत साफ नजर आएगी। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में अनेक युवाओं ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X