Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गस्टर्स ने तीन डाक्टरों से वसूले थे 3.50 करोड़

Updated on Friday, December 08, 2017 14:54 PM IST

अमृतसर,07 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) गैंगस्टर हैरी चट्ठा और गोपी घनशामपुरा को जब खुफिया एजेंसियां और पंजाब पुलिस उप्र, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब में तलाश कर रही थी तो वह अमृतसर में ही डाक्टरों से रंगदारी वसूल रहे थे। पता चला है कि गैंगस्टर्स ने दीवाली के समय बुकियों से ही नहीं बल्कि डाक्टरों और कुछ कारोबारियों से भी करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूली। बताया जा रहा है कि तीनों डाक्टरों ने उक्त राशि का भुगतान गैंगस्टर्स के गुर्गों को अलग-अलग ठिकानों पर किया। हालाकि जब डाक्टर से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि वह पैसों का भुगतान कर चुके हैं। लेकिन जब इस संबंध में खबर छापने के बारे में डाक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह किसी परेशानी में फंसना नहीं चाहते। डाक्टर ने बताया कि आज भी वह और उनका परिवार खौफ में है। बता दें, तीनों ही डाक्टरों का शहर में खासा रुतबा है और ढाई करोड़ रुपये चुकाने वाले डाक्टर का शहर में एक नामी अस्पताल है। दीवाली के एक माह बाद जब डाक्टर ने इस बात जिक्र अपने खास पुलिस अधिकारी के साथ किया। पुलिस अधिकारी के कहने पर डाक्टर कुछ दिन पहले डीजीपी सुरेश अरोड़ा के समक्ष पेश हुए, लेकिन शिकायत देने से इनकार कर दिया है।

लोगों से पता चल रहा है वसूली का : एडीसीपी लखबीर ¨सह

लोगों से तीन डाक्टरों की वसूली के बारे में सुनने को मिल रहा है। लेकिन किसी डाक्टर ने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही एक टीम डाक्टरों से मिलेगीं। ताकि मामला दर्ज किया जा सके।

गैंगस्टर्स के पास है फाइनेंसरों और कारोबारियों की लिस्ट

एक आइपीएस अधिकारी ने बताया कि पता चला है कि गैंगस्टर्स के पास पंजाब ही नहीं पड़ोसी राज्यों में रहने वाले फाइनेंसरों, कारोबारियों की लिस्ट है। जिससे वह रंगदारी वसूलते हैं।

डा. मुनीष के अपहरण के बाद खौफ में है डाक्टर

गैंगस्टर्स गुरप्रीत ¨सह उर्फ गोपी घनशामपुरा ने 17 मई की रात डाक्टर मुनीष का अजनाला से अपहरण कर लिया था। उसके बाद शहर के कुछ नामी डाक्टर अपनी सुरक्षा परेशान हैं। पता चला है कि जब गैंगस्टर्स ने उक्त डाक्टरों को धमकाया था तो उसमें डाक्टर मुनीष के अपहरण का हवाला भी दिया गया था।

उप्र से बच निकला था गैंगस्टर गोपी

गौर रहे गैंगस्टर गोपी घनशामपुरा दीवाली के समय उत्तर प्रदेश पुलिस के नेकसेस में फंस गया था। आरोप लगे थे कि उप्र पुलिस के एक आइजी ने गोपी को छोड़ने के लिए पचास लाख की डील की थी। उक्त राशि का बंदोबस्त अमृतसर के शराब कारोबारी ¨रपल ने किया था। इसका खुलासा एटीएस के आइजी कुंवर विजय प्रताप ¨सह कर चुके हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X