Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम : डी.ई.ओ. कार्यालय का क्लर्क शिक्षक से दूसरी किस्त के 20,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Updated on Saturday, June 28, 2025 20:05 PM IST

चंडीगढ़, 28 जून, 2025 : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी सख्त मुहिम के दौरान आज जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री), मालेरकोटला के कार्यालय में तैनात क्लर्क विकास जिंदल को एक शिक्षक से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी क्लर्क ने जिला मालेरकोटला के गांव बागड़ियां के शिकायतकर्ता शिक्षक से डी.ई.ओ. कार्यालय में उसके बकाया भत्ते जारी करने के बदले में कुल 30,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त क्लर्क पहले ही उससे 10,000 रुपए रिश्वत ले चुका है और अब बाकी की रकम की मांग कर रहा है।

आरोपी पहले भी ले चुका है 10,000 रुपए रिश्वत


प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, पटियाला रेंज की विजीलेंस टीम ने जाल बिछा कर उक्त क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की रकम के रंग लगे हुए नोट मौके पर ही बरामद कर लिए गए।
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।
सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य से विजीलेंस ब्यूरो ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी भ्रष्टाचार से संबंधित कोई जानकारी मिले तो वे इसे हेल्पलाइन नंबरों या आधिकारिक चैनलों के माध्यम से तुरंत साझा करें। साथ ही, ब्यूरो ने भरोसा दिलाया है कि ऐसे मामलों में सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X