Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पत्नी के चरित्र पर शक हुआ तो कत्ल कर शव किया खुर्दबुर्द

Updated on Friday, December 08, 2017 14:52 PM IST

नाभा पटियाला,,07 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) पहली पत्नी की मौत के बाद रिश्तेदारी में दूसरी शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद भी किसी अन्य महिला से अवैध संबंध बना लिए। हवस में अंधे हुए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए उस पर चरित्रहीन होने के आरोप लगाने शुरू कर दिए। इस बात को लेकर घर में झगड़ा होने लगा और एक दिन प्लान बनाकर अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया।

थाना सदर नाभा इलाके में आते गांव ककराला निवासी अनवार खान के खिलाफ उसकी पत्नी के कत्ल के आरोप में मुकद्दमा नंबर 138 दर्ज कर लिया है। यह घटना 27 अक्टूबर की है, जिसकी कंप्लेंट आरोपी के ससुर जुगराज खान निवासी गांव ताजोके तपा मंडी ने पुलिस के पास की थी। फिलहाल पुलिस ने उक्त आरोपी को हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी लाश की बरामदगी नहीं हुई है।

यह है पूरा मामला

जुगराज खान ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय लड़की शहनाज की शादी सिकंदर खान पुत्र मगर खान निवासी हरीगढ़ नाभा के साथ हुई, जो बाद में ककराला इलाके में रहने लगा। शहनाज के पहले पति की बीमारी के कारण मौत हो गई, वहीं दूसरी तरफ अनवर खान का पहली पत्नी के साथ अलगाव हो गया था। रिश्तेदारों के कहने पर जुगराज खान ने अपनी बेटी की शादी अनवर खान उर्फ लक्खी खान के साथ तीन साल पहले कर दी। शादी के बाद से ही अनवर खान का उससे झगड़ा होने लगा, क्योंकि शहनाज गांव हरिगढ़ में ही रहना चाहती थी, जबकि लक्खी खान वहां नहीं रहना चाहता था। 28 अक्तूबर रात्रि करीब 9 बजे शहनाज के बच्चों ने अपने नाना जुगराज खान को फोन करके बताया कि लक्खी खान उनकी मां शहनाज को कहीं ले गया था। यहां से आरोपी लक्खी वापस आ गया, लेकिन शहनाज वापस नहीं लौटी। जुगराज खान ने अपनी बेटी शहनाज की कई जगहों पर तलाश की परंतु कई दिन बीतने के बाद भी शहना का कुछ पता नहीं चलने पर उसे शक हुआ की लक्खी खान ने शहनाज की हत्या करके उसकी लाश को खुर्दबुर्द कर दिया है। बेटी के लापता होने के बाद पता चला कि आरोपी अनवर के एक महिला के साथ अवैध संबंध भी हैं, जिस वजह से वह घर में झगड़ा करता था और शहनाज पर चरित्रहीन के आरोप लगाकर उसे रास्ते से हटाना की कोशिश में था।

अपने ही मुंह से कत्ल की बात कबूली

जुगराज खान ने बताया कि पुलिस ने जब पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में लिया था तो उसने सरेआम कहा कि शहनाज का कत्ल कर नहर में लाश फेंक दी है। जिस दिन की वारदात है, उस दिन नहर सूखी पड़ी थी। इस वजह से नहर में लाश फेंकने की बात झूठी है, क्योंकि लाश कहीं पर दबाई गई है। सबूत मिटाने के लिए वह पुलिस को गुमराह कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X