Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

80 फीसद का मचाती रही शोर, 65 फीसद सीटें भी नहीं ले पाई भाजपा

Updated on Tuesday, December 05, 2017 11:47 AM IST

 जालंधर,04 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) भाजपा के जिला प्रधान रमेश शर्मा टिकटों के बटवारे से पहले नगर निगम में पुराने फार्मूले के तहत अकाली दल से कुल 80 सीटों का पैंसठ प्रतिशत यानी 52 सीटें लेने की बजाए इस बार अस्सी प्रतिशत यानी 64 सीटें चाहते थे। इसके लिए अखबारों में बयानबाजी के अलावा उन्होंने बाकायदा अपनी पार्टी की राज्य इकाई को भी अपनी राय से अवगत कराया था लेकिन आखिर में वे पैंसठ प्रतिशत के हिसाब से बनती 52 सीटें भी नहीं ले पाए। उन्हें उससे एक कम यानी 51 सीटों पर संतोष करना पड़ा जबकि अकाली दल के हिस्से बाकी की 29 सीटें आई।

इस बारे में जब भाजपा के जिला प्रधान रमेश शर्मा से पूछा गया तो उनका कहना था कि कार्यकर्ताओं की जो भावना थी, उसके बारे में राज्य इकाई को अवगत करवा दिया गया था। इसके बाद अकाली दल के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के बाद भाजपा की राज्य इकाई के पैंसठ-पैंतीस प्रतिशत के पुराने फार्मूले के तहत ही टिकटों के आवंटन के निर्देश मिला, जिसका हमने पालन किया।

यह पूछने पर कि पुराने पैंसठ प्रतिशत के हिसाब से भी भाजपा की 52 सीटें बनती थी लेकिन आप को 63.75 प्रतिशत के हिसाब से 51 सीटें आखिर में कैसे मिलीं तो उन्होंने कहा कि शनिवार को अकाली-भाजपा की लोकल तालमेल कमेटियों के सदस्यों की बैठक में जीत-हार के हिसाब से एडजस्टमेंट की गई जिस कारण हमने 51 सीटों पर लड़ना स्वीकार किया। इस तरह ज्यादा सीटों का शोर मचाने के बावजूद भाजपा पुराने फार्मूले के हिसाब से भी अपनी बनती 52 सीटें नहीं ले पाई। इसी के चलते भाजपा के हिस्से इस बार कुल 80 सीटों का 63.75 प्रतिशत जबकि अकाली दल के हिस्से 36.25 प्रतिशत आया। कुल मिलाकर अकाली दल फायदे में रहा जबकि भाजपा घाटे में रही।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X