Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

किसी भी आपदा में रेड क्रॉस के स्वयंसेवक निभाएंगे अहम भूमिका:- अनिल जोशी

Updated on Friday, June 27, 2025 19:52 PM IST

चंडीगढ़ : भारतीय रैडक्रास समिति, हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ द्वारा मनाली में आयोजित 05 दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ एडवेंचर कैम्प का शुक्रवार को समापन हो गया । इस अवसर पर हरियाणा रैड क्रॉस के संयुक्त सचिव अनिल कुमार जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए रैड क्रॉस के संस्थापक सर जीन हैनरी डुनान्ट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। अनिल कुमार जोशी ने कहा कि आज के युवा समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है, उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा 05 दिवसीय एडवेंचर कैम्प में आपने जो ज्ञान अर्जित किया है उसको अपने जीवन में धारण कर लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्होंने अपने सम्बोधन में अन्य विषयों पर भी प्रतिभागियों को जागरूक कर उनका मार्गदर्शन किया।

शिविर निदेशक रोहित शर्मा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि को शिविर रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि इस शिविर में हरियाणा के 17 ज़िलों के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों की 27 टीमों से 11 काउंसलर व 72 युवाओं ने भाग लिया तथा कैम्प में विभिन्न प्रकार के एडवेंचर एक प्रशिक्षित टीम के माध्यम से करवाये गए। रमेश चौधरी स्टेट ट्रेनिंग सुपरवाइजर ने मंच संचालन करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी रविन्द्र कुमार ने भी युवाओं को आपदा के समय रैड क्रॉस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि ने सर्वश्रेष्ठ टीम कोर्डिनेशन का खिताब सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ हरियाणा महेंद्रगढ़ तथा सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब आर.के.एस.डी. कॉलेज कैथल को दिया। बेस्ट यूथ कोर्डिनेशन का खिताब चौधरी मनीराम जोराहर गवर्नमेंट कॉलेज, ऐलनाबाद के युवराज को तथा बेस्ट यूथ का खिताब लखनपाल जी.एम.एन. कॉलेज अंबाला कैंट को प्रदान किया। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ काउंसलर कोर्डिनेशन खिताब का लिविंन बाबू, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ रिसर्च एंड स्टडीज फरीदाबाद तथा सर्वश्रेष्ठ काउंसलर का खिताब सहायक प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार, गवर्नमेंट कॉलेज कृष्णा नगर महेंद्रगढ़ को दिया गया।

इस मौके पर रिलिफ ऑफिसर सरबजीत सिंह, सुरेन्द्र श्योराण, संजीव शर्मा, दिनेश कुमार, नन्द लाल, सूरज मौर्य, रंजीत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X