Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एम डब्ल्यू बी के प्रमुख तीन अवार्डों के चयन के लिए दीपक मिगलानी की अध्यक्षता में कमेटी गठित: चन्द्र शेखर धरणी

Updated on Thursday, June 26, 2025 13:12 PM IST

चंडीगढ| मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2025 के दिए जाने वाले तीन प्रमुख अवार्डों के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई है।इस कमेटी के अध्यक्ष दीपक मिगलानी(पानीपत) व दो अन्य सदस्यों में विनोद खुनगर(कुरुक्षेत्र) तथा तरुण कपूर(अंबाला) शामिल है।संस्था के उत्तर भारत के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी ने बताया कि एम डब्ल्यू बी द्वारा प्रति वर्ष तीन प्रमुख अवॉर्ड अमर शहीद लाला जगत नारायण अवॉर्ड,पत्रकारिता रत्न अवॉर्ड, पत्रकारिता अलंकार अवॉर्ड दिए जाते हैं।

राजस्थान सरकार की तर्ज पर हरियाणा भी गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिवारों को 10 लाख का स्वास्थ्य लाभ दे: धरणी
हरियाणा में सी एम द्वारा घोषित कैश लेस की सुविधा की नोटिफिकेशन शीघ्र जारी हो: धरणी


धरणी ने कहा कि हरियाणा सरकार भी गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिवार के लिए एक नई स्वास्थ्य योजना बनाए।जिसके तहत अब उन्हें हर साल 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल सके।गौरतलब है कि राजस्थान राज्य सरकार ने अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके परिवार के लिए एक नई स्वास्थ्य योजना का ऐलान किया है, जिसके तहत अब उन्हें हर साल 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल सकेगा। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने इस संबंध में "राजस्थान पत्रकार स्वास्थ्य योजना" (आरजेएचएस) की अधिसूचना जारी की हुई है।इस योजना की औपचारिक शुरुआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 28 मार्च 2024 को भीलवाड़ा में राज्य स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव के दौरान की थी।
इस योजना का लाभ राज्य सरकार से अधिस्वीकृत सभी पत्रकारों को मिलेगा। उन्हें और उनके आश्रितों को आरजीएचएस की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। इसके अंतर्गत इनडोर इलाज (IPD) के लिए प्रतिवर्ष अधिकतम 10 लाख रुपये तक की सीमा तय की गई है, जबकि आउटडोर इलाज (OPD) की सुविधा मेडिकल डायरी के अनुसार मिलेगी। पात्र पत्रकारों को योजना से जुड़ी सुविधाएं प्राप्त करने के लिए विशेष आईडी कार्ड भी दिए जाएंगे।एम डब्ल्यू बी ने कहा है कि मीडिया की इस महत्वपूर्ण मांग को शीघ्र ही हरियाणा में कार्यान्वित किया जाए।
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के बारे में जानकारी देते हुए चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि संगठन दो तरह के इंश्योरेंस पत्रकारों को देता है जिसमें एक टर्म इंश्योरेंस 10 लाख तक का है और एक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस है। इन दोनों ही इंश्योरेंस के संगठन कोई भी पैसा पत्रकारों से नहीं लेता है और निशुल्क यह सुविधा पत्रकारों को संगठन की ओर से दी जा रही है। मीडिया वेलबींग एसोसिएशन पत्रकारों का एक ऐसा संगठन है जो पूरी तरह से गैर राजनीतिक संगठन है, जिसके मंच पर बड़े से बड़े नेता आए हैं।

पत्रकारों की संगठन ने की आर्थिक मदद धरणी
मीडिया वेलबींग एसोसिएशन का मकसद पत्रकारों की भलाई के लिए काम करना है और हर पत्रकार की मदद करने का प्रयास हमेशा रहता है। आपको बताने की प्रसार भारती के एडवाइजर ज्ञानेंद्र बरतरिया की बीते वर्ष मृत्यु हो गई थी जिसमें मीडिया वेलबींग एसोसिएशन की ओर से जो इंश्योरेंस करवाया गया था, उससे उनके परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली। इसके अलावा विभिन्न पत्रकारों के दुख सुख में संगठन ने अहम भूमिका निभाई है जिसमें तीन पत्रकारों को कैंसर होने पर मदद की गई, इसके अलावा करीब 28 पत्रकार ऐसे हैं जिनकी समय-समय पर संगठन की ओर से आर्थिक मदद की गई।

पत्रकारों को संगठन अपने हर कार्यक्रम में करता है सम्मानित-धरणी
धरणी ने बताया कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन हरियाणा में 60 साल से अधिक पत्रकारों को विशेष रूप से अपने हर कार्यक्रम में सम्मानित करती है। हरियाणा के तीन पत्रकारों को हर कार्यक्रम में उनकी पत्रकारिता में दी गई सेवाओं के लिए विशेष सम्मान दिया जाता है।

कईं प्रदेशों में गठित की एसोसिएशन की इकाई
संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि आज संस्था केवल एक प्रदेश स्तर तक ही सीमित नहीं बल्कि कई प्रदेशों में अपने पंखों का विस्तार कर चुकी है हरियाणा में संस्था लगातार कई वर्षों से अपने सदस्य पत्रकारों का फ्री एक्सीडेंटल व टर्म इंश्योरेंस करवा रही है और उन्हें हर वर्ष निशुल्क ही रिन्यू भी करवा रही है। संस्था का गठन पत्रकारों के कल्याण के उद्देश्य से किया गया था और इस काम पर लगातार हम लोग अग्रसर हैं। आने वाले समय में हम पत्रकारों के कल्याण को लेकर कोर कमेटी से कई विषयों पर विचार विमर्श कर रहे हैं। कोर कमेटी जिस प्रकार का फैसला लेगी वह सार्वजनिक करके पत्रकारों के कल्याण हेतु संस्था जल्द कई बड़े फैसले लेने जा रही है।

सरकार से महत्वपूर्ण मांगे मनवा चुकी है एम डब्ल्यू बी
हाल ही में सरकार से किसी भी पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर पेंशन रोकने और परिवार के एक से अधिक सदस्य के मीडिया में होने पर केवल एक ही व्यक्ति को पेंशन देने के प्रावधान को खत्म करने की मांग एम डब्ल्यू बी पूर्ण करवा चुकी है।

कैशलेस इलाज की भी मिले सुविधा
इसके अलावा भी एसोसिशन की कुछ मांगे है, जिनमें पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपए प्रतिमाह की जाए। एसोसिएशन को एक कनाल का प्लाट भवन बनाने के लिए दिया जाए। हरियाणा में 20 साल से अधिक समय से जो भी व्यक्ति एक्टिव पत्रकार है, चाहे वह मान्यता प्राप्त नहीं है, को भी पेंशन के प्रावधान का लाभ दिया जाना चाहिए। मीडिया की डिजिटल प़लिसी में सरलीकरण करके उन्हें मान्यता प्रदान करने पर सरकार ध्यान दें। पेंशन आयु को 60 साल से कम कर 58 वर्ष की जाए। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों की तरह से पत्रकारों को भी कैशलैस इलाज की सुविधा प्रदान की जाए। सी एम हरियाणा नायब सिंह सैनी ने इसकी घोषणा भी कर रखी है।इसकी नोटिफिकेशन होनी बाकी है।उन्होंने उम्मीद जताई की हर वर्ग के हित में कार्य कर रही हरियाणा सरकार जल्द ही पत्रकारों के हित में उनकी इन मांगों को भी पूरा करने का काम करेंगे।

युवा पत्रकारों के लिए लगेंगे प्रशिक्षण शिविर
चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि एसोसिएशन के हर कार्यक्रम में प्रदेश के 60 साल से अधिक आयु के सक्रिय 3-3 पत्रकारों को सम्मानित करने का कार्य किया जाता है। इसके अलावा एसोसिएशन की ओर से जल्द ही युवा पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाने का कार्य शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा एसोसिएशन की ओर से पत्रकारों के लिए तीन पुरस्कार भी शुरू किए गए हैं। इनमें अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड, पत्रकारिता रत्न अवार्ड और पत्रकारिता अलंकार अवार्ड उत्कृष्ट व श्रेष्ठ सेवाओं के लिए दिए जाते हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X