Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कुलतार सिंह संधवां ने विद्यार्थियों को राजनीति में रुचि लेने और स्वयं राजनीति करने के लिए किया प्रेरित

Updated on Wednesday, June 25, 2025 19:18 PM IST

चंडीगढ़| पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने आज पंजाब के 35 कॉलेजों से आए 100 से अधिक विद्यार्थियों और प्रोफेसरों से मुलाकात की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्पीकर से उनकी जिम्मेदारियों, विधानसभा की कार्यवाही और राजनीतिक दबावों से निपटने के तरीकों पर प्रश्न पूछे। स्पीकर ने बताया कि वे विपक्ष को बराबर बोलने का अवसर देते हैं।

पंजाब के 35 कॉलेजों के 100 से अधिक विद्यार्थियों से मिले स्पीकर एवं विधायक
विद्यार्थियों को अपने सपने ऊंचे रखने चाहिए 


स्पीकर संधवां ने कहा कि राजनीति वास्तव में जनसेवा है और हमें अपनी कौम की सेवा पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करनी चाहिए। जब विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही को पारदर्शी बनाने के बारे में प्रश्न किया तो उन्होंने कहा कि यदि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका अपने-अपने कार्य ईमानदारी से करें तो सदन की कार्यवाही और अधिक पारदर्शी हो सकती है। उन्होंने बताया कि वे 2022 से विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करवा रहे हैं ताकि आम जनता भी इसे सुन सके और सदन की गतिविधियों से अवगत हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे भी सदन की कार्यवाही देखें और अपने क्षेत्र के विधायक से यह अवश्य पूछें कि उन्होंने जनता की भलाई के लिए क्या कार्य और कानून बनाए हैं।
जब विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा की बढ़ती महंगाई पर सवाल उठाया तो स्पीकर ने कहा कि शिक्षा सभी को नि:शुल्क मिलनी चाहिए और वे इस विषय पर माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निवेदन करेंगे कि उच्च शिक्षा को नि:शुल्क करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा अपनाने के साथ अन्य भाषाएं भी सीखने की सलाह दी। स्पीकर ने कहा कि सदन की कार्यवाही में वे हर जनप्रतिनिधि को समान अवसर देते हैं ताकि हर सदस्य अपनी बात रख सके। जब विद्यार्थियों ने पूछा कि चुनावी टिकट पाने के लिए तो बड़ी पार्टियों को लाखों रुपये देने पड़ते हैं, इस पर उन्होंने बताया कि वे स्वयं गांव के सरपंच थे और आम आदमी पार्टी ने उन्हें बिना कोई पैसे लिए टिकट दिया। उन्होंने कहा कि यदि आप लोगों के साथ जुड़े हुए हैं तो पार्टी स्वयं आपको टिकट देगी।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति जनता की सेवा है और हमें आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजाना एक शब्द गुरबानी पढ़ने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि पंजाब को और आगे बढ़ाना है तो उद्योगों को पंजाब में विकसित करना होगा। कृषि को भी एग्री बिजनेस के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है क्योंकि पंजाब की भूमि बहुत उपजाऊ है और ऐसी भूमि मिलना बहुत कठिन है।

स्पीकर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे बड़े सपने देखें क्योंकि बड़े सपने देखने वाले ही अपने सपनों को साकार करते हैं। जीवन में तनाव न लें और खुशी-खुशी जीवन व्यतीत करें। उन्होंने विद्यार्थियों को सदन में लेकर गए, उन्हें सदन की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी और उनके साथ एक डिबेट भी करवाई ताकि विद्यार्थियों की राजनीति में रुचि और बढ़े। इस मुलाकात में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों और प्रोफेसरों ने स्पीकर को एक शॉल, एक विरासती हाथ वाला पंखा और एक सीनरी भेंट की। इस कार्यक्रम में डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर (विधायक), जीवन जोत कौर (विधायक), फौजा सिंह सरारी (विधायक), विजय सिंगला (विधायक), मनविंदर सिंह ग्यासपुरा (विधायक), गुरदित्त सिंह शेखों (विधायक), पंजाब यूनिवर्सिटी के डाइरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ. सुखजिंदर ऋषि, डॉ. तेजिंदर गिल (असिस्टेंट डाइरेक्टर यूथ वेलफेयर), प्रो. जगविंदर कौर, प्रो. भूपिंदर कौर, प्रो. पूनम दिवेदी, प्रो. सरबजीत कौर, प्रो. हीना, इकबाल प्रीत सिंह, अमित शर्मा और अजीत कुमार भी उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X