Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में सीपीएस हटवाने वाले एड. हरिचंद की किताब रिलीज

Updated on Tuesday, December 05, 2017 11:43 AM IST

 जालंधर,03 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) पंजाब में चीफ पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी का ओहदा खत्म करवाने वाले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील एडवोकेट हरि चंद की किताब जनहित- नवां संघर्ष नित शनिवार को प्रेस क्लब में रिलीज की गई। वे 12 साल में करीब 400 जनहित याचिकाएं दायर कर समाज सेवा कर चुके हैं।

एड. हरि चंद ने बताया कि उनकी ये किताब जनहित के क्षेत्र में काम करते हुए उनके तजुर्बो, तकलीफों, सफलताओं और नाकमियों के बारे में हैं। उन्होंने बताया कि यह किताब उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले लिखनी शुरू की थी। उन्होंने कहा-मैं लघु कथाएं लिखकर फेसबुक पर डालता था। एक दोस्त ने मुझे इन्हें किताब के रूप में सामने लाने की सलाह दी।

इस मौके पर पंजाबी जागृति मंच के जनरल सचिव सतनाम माणक ने कहा कि हमें अपनी जिंदगी के तजुर्बे को कलमबद्ध करना चाहिए। आने वाले पीढ़ी को इससे ही शिक्षा मिलेगी। परविंदर सिंह कितना ने कहा कि एड. हरि चंद ने अपनी जनहित याचिकाओं के जरिए बहुत से लोगों की मदद की है। मंच संचालन दीपक बाली ने किया।

----------------------

चर्चित जनहित याचिकाएं

1. एसिड अटैक पीड़िताओं को 8000 रुपये पेंशन दिलाई

साल 2012 में एसिड अटैक विक्टिम पॉलिसी के लिए जनहित याचिका दायर की। इसके तहत पीड़ित महिला को सारी उम्र के लिए हरेक महीने आठ हजार रुपए हरेक महीने पेंशन देना। साल 2015 में ये फाइनल हुई। पूरे देश में केवल पंजाब व हरियाणा में ही ये पॉलिसी है।

2. पंजाब में सीपीएस का ओहदा खत्म करवाया

साल 2015 में एडवोकेट जगमोहन सिंह भट्टी के साथ मिलकर जनहित याचिका दायर की कि पंजाब में चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी ओहदे की जरूरत ही नहंी है। 100 विधायकों पर 15 मंत्री होने चाहिए लेकिन यहां 20 सीपीएस भी हैं। 12 अगस्त, 2016 को सभी सीपीएस के पद हटा दिए गए।

3. चार पुलिसवालों को उम्रकैद दिलवाई

पंजाब पुलिस में दो डीएसपी और चार इंस्पेक्टर को कत्ल केस में उम्रकैद सुनाई गई। बाद में वे जमानत पर रिहा हो गए और रिहा होने के बाद भी सरकारी नौकरी कर रहे थे। एड. हरि चंद की याचिका के बाद उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

-------------------

प्रोफाइल

एड. हरि चंद 1993 में चंडीगढ़ में प्रेक्टिस कर रहे हैं। मूल रूप से फाजिल्का रहने वाले 66 वर्षीय हरि चंद लगातार 12 साल से जनहित याचिकाएं डालकर समाज की सेवा कर रहे हैं। साल 2014 में अपनी पहली गीतों की किताब जंग रिलीज की। इसके बाद शहीद भगत सिंह, शहीद ऊधम सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा व मदन लाल ढींगरा पर आधारित किताब रिलीज की।

------------------

अपनी किताबें मुफ्त में पढ़ने के लिए देते हैं

एड. हरि चंद ने बताया कि चार साल पहले पंजाबी के अश्लील गीतों से दुखी होकर उन्होंने सोचा कि ऐसा साहित्य दिया जाए जो युवाओं को सही दिशा प्रदान करें। मन में था कि किताब छपवा लूंगा फिर लगा उसे पढ़ेगा कौन। इसलिए मैं अपनी किताबों को ऑफिस के टेबल पर ही रख लेता हूं और जो आता हूं उसे फ्री में पढ़ने के लिए दे देता हूं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X