Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भाजपा के टिकट दावेदारों का इंटरव्यू आज 

Updated on Tuesday, December 05, 2017 11:42 AM IST

जालंधर,02 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : भाजपा के टिकट दावेदारों का रविवार सुबह नौ बजे से इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके बाद जालंधर की जिला इकाई संभावित उम्मीदवारों का पैनल बनाकर अपनी राज्य इकाई को भेजेगा। वहां विचार-विमर्श करने के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। इसी तरह अकाली दल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, टिकट के इच्छुक रविवार सुबह अपना स्व घोषणा पत्र लेकर जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण के पास दोपहर 12 बजे तक जमा करवा सकते हैं। शिअद जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा।

भाजपा कार्यालय 16 गुजराल नगर में शनिवार शाम तक 198 कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना पत्र प्राप्त किया। देर रात तक लगभग 152 कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार बनने के लिए प्रार्थना पत्र भरकर कार्यालय में जमा करवा दिए। तीन दिसंबर रविवार सुबह नौ बजे से आवेदकों का इंटरव्यू होगा। सुबह नौ बजे से दस बजे तक उत्तरी विधानसभा में आने वाले वार्ड, दस बजे से 11 बजे तक केंद्रीय विधानसभा में आने वाले वार्ड, 11 बजे से 12 बजे तक वेस्ट विधानसभा के वार्ड और 12 बजे से 12.30 बजे तक कैंट विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वार्डो के आवेदकों का इंटरव्यू होगा। यह इंटरव्यू पार्टी के चुनाव कार्यालय 16 गुजराल नगर में होगा।

अकालियों के हिस्से आया 32 की बजाए 35 नंबर वार्ड

अकाली व भाजपा की तालमेल कमेटियों की बैठक के बाद पहले जालंधर सेंट्रल के तहत आता वार्ड नंबर 32 अकाली दल के हिस्से आया था। और तो और इस बारे में अकाली दल ने अपने प्रेस नोट में उल्लेख कर दिया था, लेकिन बाद में यह वार्ड भाजपा के हिस्से चला गया और अकाली दल के हिस्से आया 35 नंबर वार्ड। असल में सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के दलित नेता दीपक तेलू वार्ड 32 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जाते हैं। उन्हें एडजस्ट करने के लिए अकाली दल के साथ बाद में भाजपा नेताओं ने मामला उठाया, जिसके चलते वार्ड बांटने में थोड़ी रदोबदल की गई।


Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X