Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब ने स्थापित किया नया मील का पत्थर: सेवा लंबित दर देश में सबसे कम

Updated on Wednesday, June 18, 2025 21:20 PM IST


चंडीगढ़, 17 जून:


पंजाब के सुशासन सुधार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री तथा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने आज बताया कि पंजाब सरकार ने नागरिकों को समयबद्ध तरीके से 99.98% आवश्यक सेवाएं प्रदान कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ पंजाब देश का ऐसा राज्य बन गया है जहाँ सेवा प्रदान करने की लंबित दर सबसे कम है।

महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (मैगसीपा) में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों और उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री अरोड़ा ने बताया कि 18 जून 2024 से 17 जून 2025 तक के एक वर्ष की अवधि में 48.85 लाख से अधिक नागरिकों ने विभिन्न लोक-हितैषी सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें से 99.88% सेवाएं तय समय-सीमा के भीतर प्रदान की गईं, जबकि केवल 5868 सेवाओं (0.12%) में ही देरी हुई।

निर्धारित समय-सीमा के भीतर 99.98% सेवाएं प्रदान की गईं, 48 लाख से अधिक नागरिकों को मिला लाभ: अमन अरोड़ा



उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्रभावी सेवा प्रणाली को उजागर करती है। भारत सरकार द्वारा भी पंजाब को निर्धारित समय में सेवाएं प्रदान करने में पहला स्थान प्रदान किया गया है।

श्री अरोड़ा ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा जिनकी सेवाएं पूरी तरह लंबित रहित (Zero Pendency) हैं। साथ ही, उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि जो अधिकारी या कर्मचारी बार-बार देरी करते हैं या अनावश्यक आपत्तियाँ लगाते हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने हेतु प्रमाणपत्र संबंधी आवेदनों की डिजिटल पुष्टि के लिए लगभग 98% अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों – जैसे पटवारी, नगर पार्षद, सरपंच और नंबरदार – की लॉगिन आईडी बनाकर उन्हें ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा जा चुका है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की परेशानी को कम करना और दस्तावेज़ों की पुष्टि के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता को समाप्त करना है।

श्री अरोड़ा ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की लोक-कल्याणकारी शासन व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने उपायुक्तों और विभाग की पूरी टीम को उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई दी।

इससे पहले बैठक के दौरान श्री अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिक सेवा डिलीवरी पोर्टल (connect.punjab.gov.in) को और अधिक सुगम, कुशल और सुलभ बनाया जाए, ताकि लोग घर बैठे सेवाएं प्राप्त कर सकें और उन्हें किसी सरकारी दफ्तर या विभाग में जाने की आवश्यकता न पड़े। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विकास प्रताप ने भरोसा दिलाया कि पोर्टल को शीघ्र ही पुनः डिज़ाइन किया जाएगा और जन समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली भी सुनिश्चित की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X