Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

19 व 20 जून को वितरित होंगे सीनियर सैकण्डरी वार्षिक परीक्षा के प्रमाण-पत्र

Updated on Tuesday, June 17, 2025 19:16 PM IST

चंडीगढ़ , 17 जून -- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा मार्च-2025 के विद्यालयी/गुरुकुल/विद्यापीठों के परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र, कम्पार्टमैंट/अनुत्तीर्ण कार्ड एवं माईग्रेशन प्रमाण-पत्र प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर 19 जून, 2025 को भेजे जा रहे हैं।

इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी सीनियर सैकेण्डरी विद्यालयों/गुरुकुलों/विद्यापीठों के मुखिया उनके विद्यालय के परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र, कम्पार्टमेंट/अनुत्तीर्ण कार्ड एवं माईग्रेशन प्रमाण-पत्र 19 जून, 2025 को प्रात: 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक तथा 20 जून, 2025  को प्रात: 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक संबंधित जिला में स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। यदि विद्यालयों/गुरुकुलों/विद्यापीठों के मुखिया किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त वर्णित तिथियों में प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो ऐसी अवस्था में 20 जून, 2025 के उपरान्त बोर्ड मुख्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिला भिवानी के प्रमाण-पत्र, कम्पार्टमैंट/अनुत्तीर्ण कार्ड एवं माईग्रेशन प्रमाण-पत्र बोर्ड मुख्यालय के कमरा नं० 98 में वितरित किये जायेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि यदि विद्यालय मुखिया स्वयं प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं कर सकते हैं तो वे अपने विद्यालय के किसी भी अध्यापक/प्राध्यापक को इस कार्य के लिए प्राधिकृत कर सकते हैं। जिस अध्यापक/प्राध्यापक को विद्यालय के मुखिया द्वारा प्राधिकृत किया जाता है वे अपने साथ प्राधिकरण-पत्र अवश्य लेकर आयें अन्यथा उनको प्रमाण-पत्र नहीं दिये जायेंगे। प्राधिकरण-पत्र न होने के कारण प्रमाण-पत्र न मिलने की जिम्मेवारी स्वयं संस्था की होगी। उन्होंने बताया कि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X