Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

संयुक्त संसदीय समिति ने "वन नेशन, वन इलेक्शन" विषय पर हरियाणा में प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ किया विचार-विमर्श

Updated on Tuesday, June 17, 2025 19:13 PM IST

 चंडीगढ़, 17 जून - एक राष्ट्र, एक चुनाव (वन नेशन, वन इलेक्शन) विषय विचार-मंथन के लिए संयुक्त संसदीय समिति द्वारा अध्ययन दौरे के दौरान आज न्यू चंडीगढ़ में हरियाणा के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सा और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने "एक राष्ट्र, एक चुनाव" की अवधारणा पर गंभीर चिंतन करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।

 

प्रतिभागियों ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से समय, संसाधन और धन की बचत होगी तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्थिरता आएगी। इस पहल का उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की प्रक्रिया को अपनाकर संसदीय प्रणाली को अधिक प्रभावशाली, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाना है।

 

प्रतिभागियों ने एकमत से कहा कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव" एक सकारात्मक कदम है। इससे न केवल बार-बार होने वाले चुनावों पर होने वाले भारी खर्च में कमी आएगी, बल्कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी अनावश्यक दबाव कम होगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी। इससे देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता को भी बल मिलेगा।

 

संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष सांसद श्री पीपी चौधरी ने प्रतिभागियों के विचारों को गंभीरता से सुना और कहा कि समिति सभी सुझावों का निष्पक्ष मूल्यांकन करेगी। समिति का उद्देश्य व्यापक संवाद के माध्यम से एक समावेशी और व्यवहार्य समाधान तैयार करना है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए देश की प्रशासनिक और चुनावी प्रणाली को अधिक सक्षम बना सके।

 

बैठक में संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य श्री अनुराग ठाकुर, श्री ईटी मोहम्मद बशीर, श्री चंदन चौहान, श्री मनीश तिवारी, डॉ संजय जायसवाल, श्री टी. एम. सेल्वागणपति, सुश्री कविता पाटिदार और श्री भुबनेश्वर कालिता ने भी अपने विचार रखे।

 

बैठक में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें श्री तेजिंदर वालिया, प्रोफेसर ऋषि पाल, डॉ. महाबीर सिंह गुड्डु, खिलाड़ी श्री लक्ष्य श्योराण, शिवानी कटारिया, श्री हरविंदर सिंह, डॉ. संत राम देसवाल, समाजसेवी श्री सुभाष डिगाना, डॉ. मंजू शर्मा तथा सुदेश शर्मा शामिल रहे।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X