Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी ने की 12 कर्मचारी यूनियनों से बैठकें, जायज़ माँगों पर शीघ्र कार्रवाई का दिया भरोसा

Updated on Monday, June 16, 2025 20:35 PM IST

चंडीगढ़, 16 जून: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब-कमेटी ने आज यहाँ लगभग एक दर्जन कर्मचारी यूनियनों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करते हुए उनकी माँगों व मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर कमेटी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जायज़ मुद्दों के समाधान हेतु समयबद्ध ढंग से आवश्यक कार्रवाइयाँ तेज़ की जाएँ।

पंजाब सिविल सचिवालय स्थित वित्त मंत्री के कार्यालय में लगभग चार घंटे तक चली बैठकों में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कुलदीप सिंह धालीवाल और डॉ. रवजोत सिंह द्वारा विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों से सार्थक संवाद किया गया।

बैठकों में भाग लेने वाली यूनियनों में कंप्यूटर अध्यापक संघर्ष कमेटी, सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन्, सर्व शिक्षा अभियान/मिड-डे मील दफ्तरी कर्मचारी यूनियन, पीएस टैट  पास डीपीई यूनियन, बेरोज़गार पीएस टैट आर्ट एंड क्राफ्ट संघर्ष यूनियन, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, आदर्श स्कूल टीचिंग व नॉन-टीचिंग कर्मचारी यूनियन, पावरकॉम ट्रांसको आउटसोर्स वर्कर यूनियन, मानभत्ता वर्कर साझा मोर्चा, पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन, जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ वेट्स फॉर पे पैरिटी तथा पंजाब रोडवेज स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन शामिल थीं।

बैठकों के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी ने यूनियन नेताओं द्वारा सौंपे गए माँग पत्रों में उठाए गए बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित विभागों को कर्मचारियों की जायज़ माँगों के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही तेज़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी, व्यय सचिव वी.एन. जादे, परिवहन सचिव वरुण रूजम, कार्मिक सचिव गुरप्रीत कौर सपरा और शिक्षा सचिव अनिंदिता मित्रा को उनके विभागों से संबंधित माँगों पर समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।

वित्त मंत्री ने कर्मचारी यूनियनों को आश्वासन दिया कि उनकी माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और निष्पक्ष ढंग से समय पर समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों की समस्याओं को रचनात्मक संवाद के माध्यम से सुलझाने और समय पर कार्रवाई कर उनके हितों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठकों में भाग लेने वाले यूनियन प्रतिनिधियों में कंप्यूटर अध्यापक संघर्ष कमेटी से जोली सिंगला, कुलदीप सिंह, कुलविंदर सिंह; सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियंस से देव राज वर्मा, मख्खन सिंह, जसमेर कौर; सर्व शिक्षा अभियान/मिड-डे मील दफ्तर कर्मचारी यूनियन से रजिंदर सिंह, परवीन शर्मा, जगमोहन सिंह; पीएस टैट पास डीपीई यूनियन से रमनप्रीत सिंह, मलकीअत सिंह, हरदीप सिंह; बेरोज़गार पीएस टैट आर्ट एंड क्राफ्ट संघर्ष यूनियन से राकेश कुमार, हरबंस सिंह, किरणदीप कौर; डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट से विक्रम देव सिंह, महिंदर कुमार, डॉ. टीना; आदर्श स्कूल टीचिंग व नॉन-टीचिंग यूनियन से जसबीर सिंह, अमरजोत जोशी, सुखदीप कौर; पावरकॉम ट्रांसको आउटसोर्स वर्कर यूनियन से हरविंदर शर्मा, मनदीप सिंह, मनदीप कौर; मानभत्ता वर्कर साझा मोर्चा से ममता शर्मा, मनदीप कौर, शकुंतला शर्मा; पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन से गुरनाम सिंह विरक, तरसेम सिंह, अनुज कुमार; जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ वेट्स फॉर पे पैरिटी से डॉ. जतिंदर सिंह, डॉ. पुनीत, डॉ. जसलीन कौर तथा पंजाब रोडवेज स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन से हरमिंदर सिंह व उनके साथी शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X