Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान से पहले सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए

Updated on Monday, June 16, 2025 20:26 PM IST


चंडीगढ़, 16 जून:
 पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने सोमवार को 64-लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक की। इस बैठक में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु जैन, पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा और रिटर्निंग अधिकारी रूपिंदर पाल सिंह शामिल थे। उपचुनाव प्रक्रिया के इस अंतिम चरण के दौरान, सीईओ ने जिला अधिकारियों को बढ़ी हुई सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए।

बैठक के दौरान, सिबिन सी ने जिला अधिकारियों को मतदान से 72, 48 और 24 घंटे पहले से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक सतर्कता और बढ़ाने का आदेश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि 17 जून को शाम 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्वाचन क्षेत्र के बाहर के मतदाता और नेता इलाका छोड़ दें। उन्होंने शराब, नकदी, ड्रग्स और अन्य सामग्री की अवैध तस्करी या वितरण को रोकने के लिए 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी को मजबूत करने का भी निर्देश दिया।

मतदान से पहले के 72,48 तथा 24 घंटे के दौरान कठोर निगरानी रखी जाए



उन्होंने आगे कहा कि यदि मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी या किसी अन्य प्रकार की सामग्री के वितरण की कोई शिकायत मिलती है, तो उस पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गर्मी के मद्देनजर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर पीने का पानी, छबील, प्रतीक्षा क्षेत्र, शौचालय और शेड सहित मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी प्रावधान किए जाएं। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड -19 सलाह का पालन करने के लिए भी प्रेरित करने की सलाह दी।

सिबिन सी ने वास्तविक समय की निगरानी के लिए मतदान केंद्रों की 100% लाइव वेबकास्टिंग, साथ ही मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल और चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी पूरी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन पर चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार तुरंत कार्रवाई की जाए।

गर्मी के मद्देनजर मतदाताओं की सुविधा के लिए समूचे प्रबंध करने के निर्देश



उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस आयुक्त ने सीईओ को सूचित किया कि उपचुनाव के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, और चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज की बैठक में दिए गए सभी निर्देशों को समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक के दौरान अतिरिक्त सीईओ हरीश नैयर, संयुक्त सीईओ सकतर सिंह बल, चुनाव अधिकारी अंजू बाला और सीईओ कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता, संवेदनशील और मतदान केंद्रों की संख्या

सिबिन सी ने बताया कि लुधियाना पश्चिमी निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,74,437 मतदाता हैं, जिनमें 89,602 पुरुष मतदाता, 84,825 महिला मतदाता और तीसरे लिंग के रूप में पहचाने जाने वाले 10 मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए 66 स्थानों पर कुल 194 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 10 मॉडल मतदान केंद्र, महिलाओं द्वारा संचालित एक मतदान केंद्र, एक पर्यावरण-अनुकूल "हरा" मतदान केंद्र और पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा संचालित एक मतदान केंद्र शामिल है। इसके अतिरिक्त, 13 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि बुजुर्ग, दिव्यांग और किसी भी बीमारी से पीड़ित मतदाताओं की सुविधा के लिए उनके घरों पर जाकर मतदान कराया गया है, जिसमें कुल 239 मतदाताओं ने भाग लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान 19 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, और 23 जून को सुबह 8 बजे खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, लुधियाना में मतों की गिनती शुरू हो जाएगी, जिसे मतगणना केंद्र बनाया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 54 नाकाबंदी की गई है और सुरक्षा बल सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X