Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

एसएसपी पर हमले के आरोपियों को शह देने का आरोप

Updated on Monday, December 04, 2017 23:21 PM IST

जालंधर,02 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : फिल्लौर के मोहल्ला राजपूतां निवासी गुरचरणजीत कौर ने एसएसपी पर अपनी माता शरणजीत कौर पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को शह देने का आरोप लगाया है। प्रेस क्लब जालंधर के बाहर शनिवार सुबह से लेकर शाम तक गुरचरणजीत कौर धरने पर बैठी रही। उसके हाथ में पोस्टर था, जिसपर 'पुलिस ने करवाया 65 साल दी औरत ते जानलेवा हमला' लिखा था।

गुरचरणजीत कौर ने बताया कि उसने अपनी जमीन किसी को ठेके पर दी थी। उक्त व्यक्ति ने जमीन पर अपना कब्जा कर लिया। हाईकोर्ट में केस करने और खुद ही केस लड़ने के बाद उसने अपनी जमीन पर कब्जा लिया, लेकिन गांव के ही रहने वाले हरविंदर सिंह और उसके साथियों ने इसी रंजिश के चलते उस पर हमले करने लगे। उसने बताया कि पुलिस को बार-बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हरविंदर सिंह व उसके साथियों ने उसकी माता शरणजीत कौर पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने महज मारपीट का मामला दर्ज कर दिया। उसने फिर से अदालत की शरण ली, जिस पर पुलिस ने कुछ और धाराएं तो जोड़ दी, लेकिन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज नहीं किया। इसके चलते उन्होंने एसएसपी को फिर से शिकायत दी, लेकिन एसएसपी ने कुछ नहीं किया। गुरचरणजीत कौर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उल्टा आरोपियों को शह दे दी। गुरचरणजीत कौर ने डीजीपी पंजाब से आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा लगा कर उनको गिरफ्तार करने की मांग की है।

इस मामले को लेकर एसएसपी जीपीएस भुल्लर के मोबाइल नंबर 9876516001 पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं आइजी अर्पित शुक्ला का कहना था कि मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद इस मामले में जो भी धारा लगती होगी, वही लगाई जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X