Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

शिक्षा मंत्री के आदेशानुसार R.T.E का फॉर्म हिंदी में जारी होना चाहिए : डॉ. कुलभूषण शर्मा

Updated on Sunday, June 15, 2025 18:21 PM IST

 

चंडीगढ़| निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत ऑनलाइन प्रवेश के लिए जारी किए गए शेड्यूल का स्वागत करते हुए कहा कि निसा गरीब विद्यार्थियों के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 25% दाखिले की नीति का समर्थन करती है और ऐसे विद्यार्थियों को अपने विद्यालयों में प्रवेश देने के लिए तैयार है।

परंतु उन्होंने इस नीति को सही तरीके से लागू करने को लेकर कुछ सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षामंत्री हाल ही में हिंदी में पत्राचार और कार्यों पर बल दे रहे हैं, वहीं विभाग द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के फॉर्म और शेड्यूल अंग्रेजी में जारी किए गए हैं, जो शिक्षामंत्री की भावना और सरकारी आदेशों के विपरीत है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिन अभिभावकों को इस योजना का लाभ मिलना है, वे अधिकांश इतने शिक्षित नहीं हैं कि अंग्रेजी में फॉर्म को समझ सकें और उसके अनुसार आवेदन कर सकें। विभाग अगर चाहता है कि अधिक से अधिक लाभार्थी आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकें तो यह फॉर्म सरल हिंदी में और इसका एक वीडियो बनाकर जारी किया जाना चाहिए, जिसमें बताया जाए कि फॉर्म को कैसे भरा जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को प्रवेश के शेड्यूल के साथ-साथ इसकी क्षतिपूर्ति कब और कैसे की जाएगी, यह भी स्पष्ट करना चाहिए ताकि अभिभावकों और मान्यता प्राप्त स्कूलों का सरकार पर विश्वास बना रहे और 134-ए प्रवेशों के समय जैसी परेशानियों का पुनः सामना न करना पड़े।

डॉ. कुलभूषण शर्मा ने शिक्षामंत्री से अनुरोध किया कि वे शीघ्र हिंदी में फॉर्म और एक हिंदी वीडियो के माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी जारी करने हेतु विभाग को निर्देशित करें।_

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X