Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला ने किया वॉकथॉन का सफल आयोजन

Updated on Sunday, June 15, 2025 17:53 PM IST

पंचकूला, 15 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला द्वारा सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में आज प्रातः वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। यह वॉकथॉन प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें पंचकूला के नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने वॉकथॉन को फ्लैग-ऑफ कर शुभारंभ किया।

अन्य विशिष्ट अतिथियों में प्रो. संजीव शर्मा (कुलपति), डॉ. शैलजा छाबड़ा (प्राचार्य, पी.जी. गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 1, पंचकूला), मुख्य कार्यकारी अभियंता श्री वीरेन्द्र सिंह, प्रोफेसर सतीश गन्धर्व (डीन इंचार्ज), डॉ. गौरव गर्ग (डीएमएस समन्वयक) सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सहायक प्रोफेसर डॉ. रितेश ने मंच संचालन को कुशलतापूर्वक संभाला और कार्यक्रम का नेतृत्व वॉकथॉन समिति ने किया। मुख्य अतिथि एवं कुलपति महोदय ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास तनावमुक्त जीवन की ओर ले जाता है एवं मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस आयोजन में संस्थान के लगभग 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के लिए JRK फार्मास्यूटिकल्स द्वारा रिफ्रेशमेंट और कोटेकल फार्मास्यूटिकल्स द्वारा कैप्स की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग एवं आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नागरिकों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन वॉकथॉन समिति द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X