Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदेश को योग युक्त, नशा मुक्त बनाने के लिए योग मैराथन बनी एक संकल्प यात्रा: नायब सिंह सैनी

Updated on Sunday, June 15, 2025 16:58 PM IST

 चंडीगढ़, 15 जून- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को योग युक्त, नशा मुक्त बनाने के लिए गीता स्थली कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर योग मैराथन एक संकल्प यात्रा बनी है। इस संकल्प यात्रा में  हजारों युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने जोश और खरोस के साथ दौड़ लगाकर एक नए आयाम को स्थापित किया है। इस सरकार ने भी संकल्प लेकर राष्ट्र की संपत्ति युवा वर्ग को नशे से बचाने के लिए योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा बनाने रूपी कर्म को ठाना है। अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से पहले चलाए गए अभियान में अब तक प्रदेश के 19.27 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है।

          मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को ब्रह्मसरोवर के दक्षिण गेट पर हरियाणा खेल विभाग, आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय योग मैराथन को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा और महानिदेशक श्री संजीव वर्मा ने राज्य स्तरीय योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं योग मैराथन के धावकों पर पुष्प वर्षा भी की। उन्होंने इस मैराथन में महिलाओं और पुरुष वर्ग के विजेता 20 धावकों को पुरस्कार के रूप में 3 लाख 46 हजार रुपये के नकद पुरस्कार भी वितरित किये। इस योग मैराथन में प्रथम आने वाले गौरव और सोनीपत की मोनिका को 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इस योग मैराथन में हजारों युवाओं ने हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ चल रहे यज्ञ में आहुति डालने का काम किया। इस मैराथन ने योग, खेल, संस्कृति और पर्यावरण चेतना को एक नई उंचाई दी है।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय योग मैराथन को दिखाई हरी झंडी

 

 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 21 जून को पवित्र स्थल ब्रह्मसरोवर के तट पर योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ योग करने का सौभाग्य मिलेगा जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवाए जा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम से 6 दिन पहले आज योग मैराथन का आयोजन किया गया है, जिसमें करीब 20 हजार से भी अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन एक घंटा अपने शरीर के लिए अवश्य निकालना चाहिए, जो व्यक्ति हृष्ट पुष्ट होगा वह नई ऊर्जा के साथ काम करेगा। इससे काम की गति बढ़ेगी। योग को हमें अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।

नशा राष्ट्र के विकास में उत्पन्न करता है बाधा

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की वन अर्थ वन हेल्थ थीम निर्धारित की गई है, जिसको आगे बढ़ते हुए हमने प्रदेश में योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा जोड़कर इसे और प्रभावी बनाने का काम किया है। इस थीम पर चलते हुए सभी नागरिक अपने आप को नशे से बचाएं। साथ ही प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाना है। नशा एक कुरीति है, जो किसी भी राष्ट्र के विकास में बाधा उत्पन्न करती हैं।

 उन्होंने कहा कि हमने यह अभियान चलाया है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि योग हमारे ऋषि मुनियों द्वारा दी गई प्राचीन पद्धति है। इस उपहार को हमें सहेज कर रखने की जरूरत है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया विजन के लिए बेहतर स्वास्थ्य पर बहुत बल दिया है।

योग अभियान स्वास्थ्य, फिटनेस और हरित क्रांति का बना स्वरूप

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह योग अभियान केवल स्वास्थ्य और फिटनेस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हरियाणा की धरती पर हरित क्रांति का स्वरूप बनता जा रहा है। इस महा अभियान में अब तक 67,508 पौधे लगाए जा चुके हैं, जो पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्घता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 9.90 लाख लोग डिजिटल रूप से जुड़े हैं। आयुष विभाग के 38 हजार और खेल विभाग के माध्यम से 1.38 लाख लोगों की सहभागिता हुई है।

21 जून को 2500 स्थानों पर विभिन्न संस्थाएं लगाएंगी योग शिविर

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग जागरण यात्रा 19 जून तक प्रदेश के 5 हजार गांवों तक पहुंचकर लोगों को योग के प्रति जागरूक करेगी। पतंजलि योग पीठ, भारतीय योग संस्थान, ब्रह्मकुमारी और आर्ट ऑफ लिविंग जैंसी संस्थाएं 21 जून को प्रदेश में 2500 स्थानों पर योग शिविर आयोजित कर रही हैं। हरित योग अभियान के तहत 21 जून तक 10 लाख औषधीय पौधे बांटे और लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब कार्यालय में 5 मिनट का वाई-ब्रेक भी शुरू किया गया है ताकि कर्मचारी तनाव मुक्त रहें।

 महानिदेशक श्री संजीव वर्मा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए राज्य स्तरीय योग मैराथन के साथ-साथ खेल विभाग की तमाम उपलब्धियों और सरकार की तरफ से खिलाडिय़ों के लिए तैयार की जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य, जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर, नगर परिषद चेयरपर्सन माफी ढांडा,  केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X