Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सीएम सैनी व मंत्री मनोहर लाल ने किया अणु विद्युत परियोजना का दौरा

Updated on Saturday, June 14, 2025 20:31 PM IST

चंडीगढ़, 14 जून-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय ऊर्जा और आवासन व शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने शनिवार को फतेहाबाद के गोरखपुर स्थित हरियाणा अणु विद्युत परियोजना का संयुक्त रूप से दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यहां जारी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को तय मानक अनुसार जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा वातावरण के लिहाज से बेहतर ऊर्जा उत्पादन का माध्यम है। समीक्षा बैठक में एनपीसीआईएल के परियोजना निदेशक श्री जिवेंद्र कुमार जैन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से परमाणु ऊर्जा विभाग और एनपीसीआईएल के कार्यों की जानकारी के अलावा परमाणु ऊर्जा उत्पादन की बढ़ोतरी, गोरखपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण कार्यों, सीएसआर और जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में बताया।

 

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल हरियाणा बल्कि उत्तर भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी। साथ ही स्वच्छ और सतत ऊर्जा समाधान की प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएं देश को साल 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की दिशा में यह परियोजना दूरदर्शी कदम है।

 

परमाणु ऊर्जा वातावरण के लिहाज से बेहतर ऊर्जा- नायब सिंह सैनी

 

समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने चल रहे निर्माण कार्यों की बारीकी से जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तय मानकों के अनुरूप समय पर कार्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि परमाणु सुरक्षा को लेकर आमजन में किसी भी प्रकार की कोई शंका न हो उसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जाए। नजदीक क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर उन्हें परमाणु सुरक्षा के बारे में भी बताएं।

 

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएसआर फंड का और बेहतर सदुपयोग के लिए प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधि के साथ तालमेल बनाकर दूरदर्शी विकास कार्यों की प्राथमिकता बनाएं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देश को साल 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य है उसमें यह परियोजना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा उत्पादन में परमाणु ऊर्जा संयंत्र अन्य के मुकाबले लंबी अवधि के हिसाब से सस्ता है और प्रदूषण की समस्या भी न के बराबर है। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आगामी मानसून सीजन में न्यूक्लियर प्लांट परिसर में 20000 से अधिक पौधारोपण भी करें। 

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी राज्यों से भी अपील की गई है कि जहां परमाणु संयंत्र लगने की संभावना हो, वहां कम से कम एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र जरूर लगाएं और पहले से जहाँ संयंत्र लगे हैं उनकी बढोतरी के लिए कार्य करें। श्री मनोहर लाल ने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए इस परियोजना के निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें और कहीं कोई परेशानी आए तो केंद्र और राज्य सरकार को अवगत करवाएं। समीक्षा बैठक से पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल का अणुशिल्प भवन में पहुंचने पर एनपीसीआईएल के अधिकारियों द्वारा शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। 

 

बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने साइट विजिट करते हुए निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी एक परियोजना के निर्माण कार्य के पूरा करने के साथ-साथ दूसरी परियोजना के निर्माण कार्य को पूरा करने की रूपरेखा भी तैयार करें।

 

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी,  अतिरिक्त मुख्य सचिव (पावर) श्री अपूर्व कुमार सिंह, सदस्य सीईए श्री अजय तालेगांवकर, निदेशक एचआरपीए श्री सुरेश बाबू, निदेशक परियोजनाएं श्री एन के मिठरवाल, श्री संजीव कुमार सिंगला, श्री एच के नगोटिया सहित अन्य गणमान्य व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X