Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार ने बिना किसी कट के बिजली की उच्च माँग पूरी की: हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

Updated on Tuesday, June 10, 2025 20:11 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में बिजली क्षेत्र से जुड़ी एक अहम और ऐतिहासिक प्राप्ति को अपने नाम करते हुये आज तारीख़ 10 जून 2025 को बिजली की सबसे अधिक माँग 16,192 मेगावाट को बिना किसी तरह के कट लगाए सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे राज्य ने 29 जून, 2024 को 16,058 मेगावाट बिजली माँग के पिछले साल के रिकार्ड को पार कर लिया। भारत की आज़ादी के बाद पहली बार किसी भी क्षेत्र में बिना बिजली कट लगाए यह मील का पत्थर स्थापित किया गया है।
बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व को देते हुये कहा कि उनके निर्देशों पर धान की बीते वर्षों की अपेक्षा समय से पहले बुवाई और ऊर्जा बुनियादी ढांचे में बेहतरीन तालमेल के साथ ही यह प्राप्ति संभव बनी है।

पंजाब ने अब तक की सबसे अधिक बिजली माँग 16,192 मेगावाट को सफलतापूर्वक पूरा किया: बिजली मंत्री


पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमटिड (पीऐसपीसीऐल) ने इस उपलब्धी को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई। राज्य में 9 जून, 2025 को भयानक गर्मी के कारण रिकार्ड तोड़ बिजली की माँग समय से पहले धान की बुवाई के आखिरी पड़ाव के शुरू होने के केवल एक दिन बाद आई। बताने योग्य है कि इस साल राज्य सरकार ने 1 जून से बुवाई करने का फ़ैसला लिया था। पीऐसपीसीऐल द्वारा सूझवान और रणनीतिक पहल स्वरूप राज्य अगले दिन ही अपने ही पिछले माँग रिकार्ड को तोड़ने में सफल रहा।
हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने राज्य के अंदर से और बाहर से बिजली उत्पादन स्रोतों के प्रभावशाली एकीकरण, अंतरराज्यीय पावर बैंकिंग और ट्रांसमिशन नैटवर्क के सर्वाेत्तम प्रयोग की सराहना की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि समन्वित यत्नों स्वरूप उच्च्च माँग पर भी कृषि, रिहायशी, व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्रों को निर्विघ्न बिजली स्पलाई को यकीनी बनाया गया। कृषि खपतकारों को बिना किसी अन्य क्षेत्र की कटौती के इलावा रोज़मर्रा के आठ घंटे से अधिक निरंतर बिजली स्पलाई मिल रही है। बिजली मंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। आज़ादी के बाद पहली बार पंजाब ने बिजली कट लगाए बिना सीजन के दौरान अपनी उच्च बिजली माँग के योग्य ढंग से प्रबंधन किया है।
उन्होंने पी. एस. पी. सी. एल. के सी. एम. डी. अजोए कुमार सिन्हा, बोर्ड आफ डायरेक्टर्स और सभी कर्मचारियों का उनके समर्पण और बिजली स्पलाई प्रणाली के कुशल प्रबंधन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सख़्त मेहनत और तैयारी ने हर क्षेत्र ख़ास कर धान के सीजन के दौरान किसानों को विश्वसनीय बिजली स्पलाई को यकीनी बनाया है। यह प्राप्ति बिजली बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और सेवा प्रदान करने में सुधार करने के प्रति राज्य सरकार की वचनबद्धता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई जन हितैषी योजनाओं के नतीजों स्वरूप ही पंजाब राज्य ऊर्जा आत्म-निर्भरता की दिशा की तरफ सफलतापूर्वक बढ़ रहा है।
बिजली मंत्री ने कहा कि ऐसे मील का पत्थर पंजाब के उद्योग अनुकूल माहौल के प्रति निवेशकों के विश्वास को बढाते है और राज्य निवासियों के लिए जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोतरी करती है। उन्होंने आगे कहा कि यह मील का पत्थर दर्शाता है कि दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावशाली कार्यान्वयन के साथ बिजली चुनौतियों को भी महत्वपूर्ण उपलब्धियों में बदला जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X