Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

1,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी और उसके सहायक विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Updated on Wednesday, April 02, 2025 19:02 PM IST

चंडीगढ़ | भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ‘असहनीय’ मुहिम को जारी रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक राजस्व पटवारी और उसके सहायक को 1,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान श्री मुक्तसर साहिब जिले के क्षेत्र वड़िंगखेड़ा के पटवारी कुलविंदर सिंह और उसके सहायक अशोक कुमार के रूप में हुई है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों मुलजिमों के खिलाफ गांव वड़िंगखेड़ा के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उक्त पटवारी ने उसकी ज़मीन की निशानदेही करने के लिए अपने उक्त साथी (अशोक) के माध्यम से 1,500 रुपये रिश्वत की मांग की थी, लेकिन सौदा 1,000 रुपये में तय हो गया।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि पटवारी द्वारा 5 फरवरी, 2025 को जब ज़मीन की हदबंदी रिपोर्ट तैयार की गई थी, तब इस संबंध में 2024-25 के सरकारी रजिस्टर या रोज़ाना डायरी में कोई एंट्री नहीं की गई थी। शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत देने का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया था, जिसमें अशोक कुमार पैसे स्वीकार करते हुए साफ दिखाई दे रहा था।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस संबंध में दोनों मुलजिमों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और 7-ए के तहत विजिलेंस ब्यूरो रेंज पुलिस थाना, बठिंडा में केस दर्ज किया गया है। दोनों मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X