Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से नशे की समस्या पर अंतिम हमला, जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत

Updated on Wednesday, April 02, 2025 18:44 PM IST

लुधियाना | नशों की समस्या पर अंतिम हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को हजारों युवाओं को शपथ दिलाने के बाद इस खतरे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाई।

नशे की समस्या के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मार्च पास्ट के लिए आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह नशे के खिलाफ निर्णायक जंग है और हम पूरे राज्य से इस अभिशाप को खत्म करने का संकल्प लेते हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत हो चुका और अब राज्य सरकार चुपचाप नहीं बैठेगी और नशा पीड़ितों की लाशों और चिताओं पर तस्करों को फलते-फूलते नहीं देखेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही नशों की सप्लाई लाइन तोड़ दी है और इस घृणित अपराध में शामिल बड़े मगरमच्छों को सलाखों के पीछे धकेल दिया गया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों द्वारा गैर-कानूनी तरीकों से बनाई गई संपत्ति को प्रांत सरकार ने पहली बार ढहाया या जब्त किया है ताकि यह दूसरों को इस काम में आने से रोके।

नशा पीड़ितों की चिताओं पर तस्करों को मुनाफा कमाने की इजाजत नहीं देंगे: भगवंत सिंह मान का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की खराब कार्यप्रणाली के कारण राज्य में नशे की समस्या बहुत गंभीर हो गई है और यह अब हमारी नसों में घुस चुकी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से प्रेरणा मिली है, जिन्होंने दिल्ली में कई बुराइयों को खत्म करने के साथ-साथ कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के निरंतर नेतृत्व में पंजाब जल्द ही नशों के खतरे से मुक्त हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदला जाएगा क्योंकि यह सिर्फ पुलिस की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि अब लोग इस अभियान के लिए आगे आ रहे हैं और कई गांवों की पंचायतें नशों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस जंग में लोगों का सहयोग लेने के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियां चला रहे नशा तस्करों के बारे में कोई भी जानकारी इस व्हाट्सएप नंबर पर देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशों के खिलाफ इस जंग में लोगों का पूरा समर्थन और सहयोग बहुत जरूरी है, जिसके कारण लोगों को इस कदम का बड़े पैमाने पर समर्थन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस ने अनगिनत बलिदान देकर देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने मुख्य कर्तव्य को निभाने के अलावा पंजाब पुलिस ने हमेशा देश और लोगों के हितों की रक्षा की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब पंजाब पुलिस राज्य से नशे के खतरे को खत्म करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय की जरूरत है कि आम आदमी नशों के खिलाफ जंग में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब हर कोई नशे की बुराई के खिलाफ आगे आए और पैसा कमाने के लिए राज्य की पीढ़ियों को बर्बाद कर रहे मुट्ठी भर तस्करों का नामो-निशान मिटा दे। भगवंत सिंह मान ने हर पंजाब वासी से नशों के खिलाफ जंग में सिपाही बनने की अपील की ताकि पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाया जा सके।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X