Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मुख्यमंत्री सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा हटाकर खतरनाक खेल खेल रहे: सरदार सुखबीर सिंह बादल

Updated on Wednesday, April 02, 2025 18:13 PM IST

चंडीगढ़ | पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान, वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा वापिस लेकर एक खतरनाक खेल खेल रहे हैं और कहा कि वह अकाली दल की लीडरशीप को खत्म करने की साजिश के खिलाफ डटकर मुकाबला करेगें।

अकाली नेता  ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष स.बलविंदर सिंह भूंदड़ सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ स. बिक्रम सिंह मजीठिया के आवास पर मुलाकात की। उन्होने कहा,‘‘ मुख्यमंत्री भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर हैं। वह रात को बेतुके फैसले लेते हैं और पुलिस अधिकारियों को उन्हें लागू करने के लिए मजबूर करते हैं। यह सत्ता के दुरूपयोग का स्पष्ट मामला है। उन्होने कहा कि जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की पूरी सुरक्षा पिछले शनिवार देर रात वापिस ले ली गई।  सरदार मजीठिया के साथ जुड़े सभी सुरक्षाकर्मियों से कहा गया कि  यां तो वे तत्काल अपनी-अपनी बटालियन को रिपोर्ट करें नही तो यह माना जाएगा कि डयूटी के दौरान वे सब फरार हो गए। उन्होने कहा कि यह सब सरदार मजीठिया के सुरक्षा इंचार्ज को सूचित किए बिना ऐसा किया गया ।’’

इस बात पर जोर देते हुए कि ऐसे तरह के बिना तर्क के आदेशों के कारण ही प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला का कत्ल हुआ। सरदार बादल ने कहा,‘‘ सरकार ने बिक्रम सिंह मजीठिया को इसीलिए निशाना बनाया , क्योंकि वह मुख्यमंत्री के खिलाफ बोल रहे थे और हर मौके पर भगवंत मान का पर्दाफाश कर रहे थे।’’

स. मजीठिया के साथ एकजुटता दिखाने के लिए स. मजीठिया से मुलाकात करने उनके आवास पर गए,कहा कि नेता को इसीलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह भगवंत मान के खिलाफ बोल रहे

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आप सरकार ने पहले ही उन पर जानलेवा हमला करने की परिस्थितियां बना दी थी। उन्होने कहा,‘‘ अमृतसर पुलिस ने एक कटटरपंथी को मुझ पर हमला करने में सहायता की, जबकि मैं श्री दरबार साहिब के प्रवेश द्वार पर ‘सेवा’ कर रहा था। मेरा बयान दर्ज करने के बजाय, पुलिस ने अपनी सुविधा के अनुसार ऐसा केस  इसीलिए दर्ज किया, ताकि तीन महीने की छोटे समय के बाद आरोपी को जमानत को रिहा किया जा सके।’’

सरदार बादल के साथ स. महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और डाॅ. दलजीत सिंह चीमा भी मौजूद थे। उन्होने स. मजीठिया  से पूरी घटना की जानकारी ली और उन्हे विश्वास दिलाया कि पार्टी उनके साथ है। उन्होने कहा कि पंजाब के लोग स. मजीठिया की सुरक्षा करेंगें और अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और विभव कुमार जैसे बाहरी लेागों को नकार देंगें, जो दिल्ली में नकारे जाने के बाद पंजाब में भारी सुरक्षा घेरे वाली आलीशान इमारत में  डेरा डाले हुए हैं।  उन्होने कहा,‘‘ केजरीवाल और सिसोदिया दोनो ही करोड़ों रूपये के शराब घोटाले में आरोपी है, जबकि विभव पर पार्टी सांसद से छेड़छाड़ का आरोप है, लेकिन  फिर भी आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरे राज्य की मशीनरी उनके हवाले की हुई है।’’

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X