Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया, 3.5 किलो हेरोइन सहित 1 गिरफ्तार

Updated on Tuesday, April 01, 2025 17:16 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने 3.5 किलो हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सुखी निवासी मोहन के उत्तर, फिरोजपुर के रूप में हुई है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने उसका हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पी बी -05-ए एम -5620), जिस पर वह सवार था, भी जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी सुखदेव सिंह पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था, ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थों की खेप मंगवा रहा था: डीजीपी गौरव यादव

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में था, जो सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की खेप भेज रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी सुखदेव सिंह सुखी की तस्करी गतिविधियों में संलिप्तता की पुख्ता सूचना के आधार पर सीआई फिरोजपुर की पुलिस टीमों ने फिरोजपुर के गांव लखो के बहिराम क्षेत्र में गुप्त अभियान चलाया और आरोपी को काबू कर लिया। उसके पास से प्लास्टिक बैग में रखे 500-500 ग्राम हेरोइन के 7 पैकेट बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीमों ने आरोपी को पकड़ा, उस समय वह किसी व्यक्ति को यह खेप पहुंचाने जा रहा था। उन्होंने कहा कि सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ आरोपी सुखदेव सिंह सुखी जिस व्यक्ति को नशे की खेप पहुंचाने वाला था, उसकी पहचान करने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी बरामदगी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 10 दिनांक 31.03.2025 को थाना स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए उसका पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X