Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रधानमंत्री के देश को मेडिकल हब बनाने के विजन के तहत हरियाणा सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज कर रही स्थापित - नायब सिंह सैनी

Updated on Monday, March 31, 2025 19:22 PM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा  के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा आने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवाद, राष्ट्रीय एकता, अहिंसा और मानव सेवा की प्रतिमूर्ति महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। साथ ही मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित आई.सी. यू. का उद्घाटन और पी. जी. छात्रावास का शिलान्यास भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को मेडिकल हब बनाने का विजन रखा है। इसे साकार करने के लिए पर्याप्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का उपलब्ध होना जरूरी है। इसलिए हरियाणा सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है। इस समय प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 15 हो गई है। इनमें से 9 मेडिकल कॉलेज हमारे कार्यकाल में खुले हैं तथा 9 निर्माणाधीन हैं। इनके अलावा, बाढ़सा, जिला झज्जर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान खोला गया है। माजरा, जिला रेवाड़ी में एम्स भी स्थापित किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए रखा है 10,159 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए इस पावन धाम पर मानव सेवा के कई प्रकल्प चलाये जा रहे हैं। इनमें महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज पिछले 36 वर्षों से रोगियों की सेवा कर रहा है। इस समय यहां पर एम.बी.बी.एस. की 100 सीटें तथा पी. जी. की 85 सीटें हैं।

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी एक महान विभूति थे। उन्होंने हजारों साल पहले यहीं अग्रोहा की अपनी वैभवशाली राजधानी से पूरे संसार को लोकतंत्र, आपसी प्रेम और अहिंसा का संदेश दिया था। उनका गणतंत्र दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र भारत की नींव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महाराजा अग्रसेन जी की शिक्षाओं और सिद्धांतों की याद बनाये रखने के लिए हिसार हवाई अड्डे का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर रखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अग्रोहा के पुरातात्विक स्थल की खुदाई की मंजूरी दी थी, जिसका एक सप्ताह पहले 25 मार्च को शुभारंभ किया गया है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः है। हम हैल्दी इण्डिया बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'फिट इण्डिया मूवमेंट' को सफल बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में वर्ष 2025-26 का राज्य बजट प्रस्तुत किया है। इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 9,391 करोड़ रुपये के बजट को बढ़ाकर 10,159 करोड़ रुपये किया गया है। इसके अलावा कई नई पहल भी की हैं, जिनमें अगले वित्त वर्ष में पंचकूला, पानीपत, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, सिरसा, कैथल, महेन्द्रगढ़ के जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज, नूंह में अति आधुनिक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी जिला अस्पतालों में आधुनिक सेवाओं तथा आधुनिकतम उपकरण जैसे सिटी स्कैन, एम. आर. आई., अल्ट्रासाउन्ड, ब्लड एनालाइजर और डिजीटल एक्सरे उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा के प्रसार और जन-जन को अच्छी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध हैं। इस काम में महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज वर्षों से महान सेवाएं प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव , विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल, विधायक श्री रणधीर पनिहार, श्री विनोद भ्याणा, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X