Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सादगी स्वभाव और कार्यप्रणाली की प्रशंसा

Updated on Monday, March 31, 2025 19:22 PM IST

चंडीगढ़ | केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के सादगी स्वभाव और कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री नायब सिंह सैनी शांत, सौम्य व्यक्तित्व के साथ साथ एक कुशल प्रशासक भी हैं। हरियाणा में अब पहले की तरह नौकरियों में भेदभाव, जातिवाद नहीं किया जा रहा। एक क्षेत्र के लोगों को तवज्जो नहीं दी जाती बल्कि बिना खर्ची पर्ची के अब युवाओं को रोजगार मिलते हैं। ऐसी व्यवस्था नायब सरकार ने की है, जो उदाहरण बनी है। हरियाणा में बिना पर्ची और खर्ची के पारदर्शिता से नौकरी की व्यवस्था कायम होने से युवाओं में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

केंद्रीय मंत्री आज जिला हिसार के अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में आयोजित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण और आईसीयू ब्लॉक का उद्घाटन तथा पीजी हॉस्टल के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी , जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव  भी उपस्थित रहे।

अपने सम्बोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने हरियाणा आने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण उनके हाथ से होना, उनके स्वयं के लिए बड़ी बात है। उन्होंने गुरु अंगद देव को भी नमन करते हुए उनकी शहादत तथा सिख गुरुओं द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान को भी याद किया।

हरियाणा में अब पहले की तरह नौकरियों में भेदभाव, जातिवाद नहीं होता, बिना पर्ची- खर्ची के नौकरी की व्यवस्था कायम होने से युवाओं में सरकार के प्रति बढ़ा विश्वास - अमित शाह

उन्होंने कहा कि आज स्वर्गीय ओपी जिंदल की पुण्यतिथि है, उनकी सोच पर चलते हुए आज अग्रोहा मेडिकल कालेज जन सेवा का कार्य कर रहा है। यह अस्पताल कारोबार से पहले करुणा की उनकी सोच को दर्शाता है। इस अस्पताल में 5 लाख लोग ओपीडी की सेवा लेते हैं। स्वास्थ्य सेवाओ में यह संस्था अपना अलग स्थान बनाये हुए है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में आधुनिक तरीको से यहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

महाराजा अग्रसेन के कार्यकाल को किया याद

केंद्रीय गृहमंत्री ने महाराजा अग्रसेन के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी दूरगामी सोच थी। महाभारत काल से लेकर आज तक अनूठे प्रकार के शासन को उन्होंने चलाया। 5300 साल पहले उन्होंने इस विचार की नींव रखी थी कि उनके शहर में अगर कोई आता है वो लखपति होगा, उसका खुद का घर होगा। उनकी सोच राज्य के संस्कारों को सिंचित करने की थी। उन्होंने सुनिश्चित किया था कि उनके राज्य में कोई भूखा न सोए, ऐसा कोई न हो जिसके सिर पर छत न हो, या कोई व्यक्ति ऐसा न हो जिसका कारोबार न हो।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने सुशासन के लिए सिद्धांत प्रस्थापित किया। उसी रस्ते पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी चल रहे है। सरकार का विजन हर वर्ग का उत्थान करना है। इसी कड़ी में करोड़ो लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाई गई। 81 करोड़ जरूरतमंदों को राशन, 11 करोड़ लोगों को गैस सिलेण्डर मुहैया करवाकर धुएं से निजात दिलवाई। इसी तरह महिलाओं की सुविधा के लिए शौचालय बनाए गए। कोऑपरेटिव के साथ रोज़गार उपलब्ध करवाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। 10 साल में अमूल चूल परिवर्तन आए हैं।

विकास के मामलों में हरियाणा ने इतिहास बनाया है

श्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने श्री नायब सिंह सैनी को 22 अहम जन भलाई के कार्य करने को कहा था। तब मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें कहा कि हो जाएंगे और इन्होंने ढाई महीने में ही पूरे किए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जहां जहां बनी है, वहां  विकास को गति मिली है।

श्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जहां 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती है। मालिकाना हक लाल डोरे में आने वालों को दिया जा रहा है। यहां एक भी सरपंच अनपढ़ नहीं है। हरियाणा पहला ऐसा प्रदेश है जहां 50 फीसदी महिलाओं को पंचायत में भागीदार बनाया है। साफ पानी की उपलब्धता की बात हो या फिर गैस सिलेंडर हर घर में उपलब्ध करवाकर धुंआ रहित हरियाणा बनाने का श्रेय इसी प्रदेश को जाता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जीडीपी के साथ साथ जनता की सुख सुविधा, गरीबों को आगे लाने की योजना बनाने के साथ साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को भी अग्रणी लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 10 साल में यूपीए के वक्त हरियाणा को केंद्र की ओर से विकास के लिए 41 हजार करोड़ दिया गया, जबकि केंद्र की बीजेपी सरकार ने 1 लाख 43 हजार करोड़ रुपए दिया। विकास के मामलों में हरियाणा ने अब इतिहास बनाया है।

5 साल में देश का एक भी ऐसा जिला नहीं बचेगा जहां, मेडिकल कॉलेज नहीं होगा

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सदृढ़ और बेहतरीन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आने वाले 5 साल के अंदर देश का एक भी ऐसा जिला नहीं बचेगा जहां, मेडिकल कॉलेज  नहीं होगा। भाजपा शासित राज्य के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाए जाने को लेकर पहले से ही काम चल रहा है, इतना ही नहीं आने वाले दिनों में मेडिकल से सम्बंधित सीट की संख्या में भी इजाफा होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के स्वास्थ्य के लिए काम किए है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर महिलाओं को उपलब्ध करवाए, यह महिला के स्वास्थ्य से जुड़ा पहलू था। चूल्हा जलाने के लिए धुंए को फूंकते थे 25 साल में फेफड़े खत्म हो जाते थे। मगर सरकार ने गैस सिलेंडर दिए, ताकि इससे पीछा छूटे। ऐसे ही शौचालय बनाकर दिए। इसके बाद योग मिशन आया, फिट इंडिया, पोषण अभियान भी इसी तर्ज पर शुरू हुए। मिशन इंद्रधुष के जरिये बच्चों की रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाया। आयुष्मान योजना, जल जीवन मिशन यह सब स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है।

मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को कर रहे मजबूत

श्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार देश मे मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर खास तौर पर काम कर रही है। 64 हजार करोड़ रुपए पब्लिक और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए खर्च किए गए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में आज देश में 23 एम्स है। श्री नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो थे तो देश में 7 एम्स थे। इनमें से 6 तो अटल जी के समय के थे। कांग्रेस के राज में 1 ही एम्स बना। इसी तरह से मेडिकल कालेज की संख्या में इजाफा किया गया। 387 से दोगुनी करके इनकी संख्या 766 हो गयी है। मेडिकल की सीटों में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में मेडिकल कालेज में 85 हजार  एमबीबीएस की सीट और बढ़ेंगी और आने वाले वक्त में 2 लाख मेडीकल सीट हो जाएंगी। इसी के अनुपात में पैरामेडिकल की सीटों में भी इजाफा होगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X