Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

समालखा पट्टी कल्याण में बुधवार से भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण, सभी तैयारियां पूरी

Updated on Monday, March 31, 2025 17:53 PM IST

चंडीगढ़ । समालखा पानीपत में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 2 अप्रैल बुधवार से शुरू होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा समेत केंद्र व राज्य के मंत्रियों के अलावा केंद्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालविया भी मंच पर उपस्थित रहेंगे और अपने विचार रखेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि 2 और 3 अप्रैल को पानीपत समालखा के पट्टी कल्याण में होने वाली कार्यशाला की पार्टी ने तैयारियां कर ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और समय-समय पर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों की जानकारी देने व प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन नियमित रूप से होता रहता है। संगठन और पार्टी की विचारधारा की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाती है और संगठनात्मक विषयों पर प्रशिक्षित किया जाता है।

जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

अरविंद सैनी ने बताया कि हरियाणा में भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां हो चुकी हैं। नवनियुक्त जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों व मंडल अध्यक्षों को इस कार्यशाला में बुलाया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन के पदाधिकारियों और नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा। पदाधिकारियों को मीडिया, सोशल मीडिया व पार्टी की परिपाटी के बारे में बताया जाएगा। इन दो दिनों में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्यिं से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जाएगा।

अरविंद सैनी ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हैं। कार्यशाला में सभी बड़े नेता पार्टी की कार्ययोजना एवं रणनीतियों तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे, ताकि हमारे कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं और विकसित भारत व विकसित हरियाणा बनाने में अपना योगदान दे सकें।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X