Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान और अमेरिका स्थित ड्रग सिंडिकेट्स से जुड़ी 15 किलो हेरोइन बरामद की

Updated on Monday, March 31, 2025 17:53 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के पूरी तरह खात्मे के लिए शुरू किए गए ' युद्ध नशों  विरुद्ध ' मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान और अमेरिका स्थित ड्रग सिंडिकेट से जुड़े एक तस्कर को 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्षप्रीत सिंह निवासी रोडांवाला, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने हेरोइन के साथ-साथ आरोपी द्वारा नशा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे सफेद रंग के एक्टिवा स्कूटर (पी बी 02 सीजे 4165) को भी जब्त कर लिया है।

यह सफलता तरनतारन पुलिस द्वारा एक दिन पहले ही 6 किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने और तस्करी गैंग का पर्दाफाश करने के बाद मिली है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह खेप अमेरिका स्थित तस्कर गुरनाम कालोवाल ने भेजी थी, जो पाकिस्तान स्थित नशा तस्कर पहलवान के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि यह गिरोह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत में नशे की खेप भेज रहा था।

गिरफ्तार आरोपी ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहा था और हवाला चैनलों के माध्यम से पैसे भेज रहा था: डीजीपी गौरव यादव

उन्होंने यह भी बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हर्षप्रीत सिंह भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से हेरोइन की खेप प्राप्त कर स्थानीय तस्करों तक पहुंचाने का काम कर रहा था। इसके अलावा, वह अपने अमेरिका स्थित हैंडलर के निर्देशों पर नशे के पैसे हवाला चैनलों के जरिए भेज रहा था। डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क का पूरी तरह पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए

तरनतारन के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अभिमन्यु राणा ने बताया कि आरोपी हर्षप्रीत सिंह की तस्करी गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एसपी इन्वेस्टिगेशन अजय राज, डीएसपी गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी और डीएसपी स्पेशल क्राइम गुरिंदर पाल नागरा की अगुवाई में सीआईए की टीमों ने यह ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने आरोपी को रख सराय अमानत खां क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपनी एक्टिवा स्कूटर पर किसी को नशे की खेप पहुंचाने जा रहा था।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस अब सप्लायर, डीलर और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी संभव है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 66, दिनांक 31 मार्च 2025, थाना सदर तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X