Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

धूम्रपान के बढ़ते चलन से बढ़ रहा मुंह के कैंसर का खतरा

Updated on Sunday, March 30, 2025 20:05 PM IST

मोहाली। पंजाब व हरियाणा में स्मोकिंग व तंबाकू से हो रहे कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चला रहे डॉ.सैकत चक्रवर्ती ने कहा है कि मैट्रो शहरों में बढ़ रहा धूम्रपान का चलन गंभीर खतरे की घंटी है। कई पुरूष या महिलाएं पहले कारपोरेट कल्चर के चलते धूम्रपान शुरू करते हैं और बाद में चाय के साथ सिगरेट पीना, खाने के बाद सीगरेट पीना उनकी आदत का हिस्सा बन रहा है। डॉ.सैकत चक्रवर्ती डेंटल हेल्थ के क्षेत्र में काम कर रही सामाजिक संस्था प्रयोग फाउंडेशन व जॉरी हेल्थ द्वारा इंडियन डेंटल एसाेसिएशन मोहाली के सहयोग से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कारपोरेट कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। मोहाली स्थित क्वार्क सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम में 225 के करीब आईटी प्रोफेशनल व कारपोरेट कर्मी ऑनलाइन भी जुड़े।


प्रयोग फाउंडेशन व जॉरी हेल्थ ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन 
मोहाली के सहयोग से किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


डॉ.सैकत ने बताया कि कैसे शहरी वातावरण,तेजी से बदल रही जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण महिलाएं व पुरूष पैसिव स्मोकिंग की तरफ से बढ़ रहे हैं जिससे उनमें मुंह का कैंसर,हृदय रोग, स्ट्रोक व सांस संबंधी रोग की संभावना बढ़ रही है।
सत्र में बोलते हुए इडियन डेंटल एसोसिशन मोहाली की पूर्व अध्यक्ष डॉ.रोमिका वढेरा ने कहा कि तंबाकू के हानिकारक प्रभाव केवल धूम्रपान करने वालों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि सेकेंड हैंड धुएं के संपर्क में आने वालों तक भी फैले हुए हैं। इंडियन डेंटल एसोसिएशन में सीडीएच संयोजक डॉ.कविता शर्मा ने कहा कि दांतों संबंधी बीमारियां किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन युवा अवस्था में धूम्रपान इसका बड़ा कारण बन रहा है। कई युवा ग्रुप में खड़े होकर एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए मुंह में सिगरेट का धुआं रोक लेते हैं।


यह मजाक बाद में आदत बनकर मुंह के कैंसर को न्यौता देता है। इस अवसर पर जॉरी हेल्थ की वरिष्ठ निदेशक मानव संसाधन पूजा सभ्रवाल ने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कंपनी कर्मचारियों को दांतों की संभाल के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्मोकिंग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना है। इस अवसर पर प्रयोग फाउंडेशन की प्रोजेक्ट इंचार्ज शिवांगी बंसल ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में आईडीए के अध्यक्ष डॉ.विनय दुआ, सचिव डॉ.विकास शर्मा के अलावा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रतिभा चौहान, डॉ.गुनिका जैन ने विशेष सहयोग दिया।
Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X