Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने दी रेवाड़ी जिला को दी सिंथेटिक ट्रैक की सौगात

Updated on Saturday, March 29, 2025 19:43 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव की बदौलत रेवाड़ी जिला को एक और सौगात मिल गई है। उनके प्रयासों से रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए एक सिंथेटिक ट्रैक की मंजूरी मिल गई है , इस ट्रैक पर करीब 9 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत आएगी।

खास बात यह है कि स्टेडियम के इस 400 मीटर ट्रैक को बनवाने का कुमारी आरती सिंह राव ने तब प्रयास शुरू किया था , जब वे सामाजिक कार्यकर्त्ता थी। उन्होंने अपने प्रयास जारी रखे और अब वे रेवाड़ी जिला के खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रैक देने में कामयाब हो गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने इस ट्रैक की मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा खेल मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास करके रेवाड़ी जिला के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को तरासने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भविष्य में देश के लिए महान एथलीट तैयार करने में राव तुलाराम स्टेडियम के इस सिंथेटिक ट्रैक का अहम योगदान होगा।

करीब 9 करोड़ 70 लाख रूपये की आएगी लागत

कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि इस ट्रैक का उन युवाओं को भी विशेष लाभ होगा जो सेना में भर्ती की तैयारी करते हैं। उन्होंने कहा देश की सेना में अहीरवाल क्षेत्र का हमेशा से ही योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में राव तुलाराम की अगवाई में उनकी सेना ने अंग्रेजों के दांत खट्टे किये थे और अब भी देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों में हर दसवां सैनिक हरियाणा से है , और हरियाणा में सेना में सर्वाधिक भागीदारी दक्षिणी हरियाणा की है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रेवाड़ी का यह सिंथेटिक एथलीट ट्रैक खेल के क्षेत्र में एक मिल का पत्थर साबित होगा।  उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रस्तुत किये गए बजट में प्रदेश के वित्तमंत्री एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए पिटारा खोल दिया है। अखाड़ों को बेहतर बनाने, प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रदेशस्तर पर हर साल सर्वश्रेष्ठ तीन अखाड़ों को 50, 30 और 20 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं खेल नर्सरियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही खिलाड़ियों के लिए भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

उन्होंने रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक की मंजूरी पर क्षेत्र के युवाओं को भी बधाई दी है और इसका अधिक से अधिक सदुपयोग करने का आह्वान किया है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X