Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बटाला पुलिस द्वारा 'युद्ध नशों विरुद्ध' के तहत बड़ी कार्रवाई

Updated on Saturday, March 29, 2025 19:43 PM IST

बटाला | पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाई जा रही "युद्ध नशों विरुद्ध" मुहिम के तहत बटाला पुलिस ने आज गांव शेखूपुरा समेत हॉट स्पॉट क्षेत्रों में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। इस मौके पर एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत बटाला पुलिस ने शहर के नशा प्रभावित इलाकों में छापेमारी कर संदेहास्पद व्यक्तियों से पूछताछ की है।

उन्होंने आगे बताया कि आज गांव शेखूपुरा समेत पुलिस जिला बटाला के विभिन्न क्षेत्रों में एसपी, डीएसपी और एसएचओ की अगुवाई में पुलिस ने संदेहास्पद लोगों की तलाशी ली, साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर भी जांच की गई।

एसएसपी बटाला ने कहा कि बटाला पुलिस ने नशे के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाई है, जिसके चलते मार्च महीने में नशे के कारोबारियों के खिलाफ 110 मामले दर्ज किए गए और 175 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी सुहैल कासिम मीर के नेतृत्व में गांव शेखूपुरा समेत प्रभावित क्षेत्रों में छापेमारी

उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा 15 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कर उनका इलाज करवाया जा रहा है, और इन्हें स्किल डेवलपमेंट के जरिए रोजगार के योग्य बनाया जाएगा। एसएसपी ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस गलत कारोबार को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि नशा तस्करों द्वारा नशे के कारोबार से बनाई गई संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस मौके पर एसपी (डी) गुरप्रीत सिंह सहोता, डीएसपी (नारकोटिक्स) हरीश बहल, डीएसपी परमवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद था।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X