Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बजट की एक-एक पाई हरियाणा प्रदेश की जनता की भलाई के लिए होगी खर्च : मुख्यमंत्री

Updated on Saturday, March 29, 2025 10:31 AM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बजट सत्र के दौरान रचनात्मक सुझावों के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हरियाणा के इतिहास का शायद यह सबसे लंबा बजट सत्र रहा है। 12 दिन चले इस बजट सत्र में कुल 13 बैठक आयोजित हुई है और सदस्यों द्वारा 60 घंटे रचनात्मक चर्चा  की गई है।

मुख्यमंत्री आज बजट सत्र के समापन उपरांत विधानसभा परिसर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि 17 मार्च को वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने अपना पहला बजट प्रस्तुत किया था । इन बजट प्रस्तावों पर सदन में 8 घंटे 26 मिनट सदस्यों द्वारा विचार मंथन किया गया जिसमें विपक्ष की ओर से 23 सदस्यों द्वारा 4 घंटे 36 मिनट अपने विचार रखे गए।  इसी प्रकार, सत्ता पक्ष की ओर से 21 विधायक 3 घंटे 35 मिनट बोले । साथ ही दो निर्दलीय विधायकों ने भी 15 मिनट बजट पर अपने विचार रखे।

बजट सत्र में विधायकों द्वारा 60 घंटे रचनात्मक चर्चा की गई , जनकल्याण के लिए पेश किए गए 16 महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा कर किए पारित

मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट सत्र के दौरान विभिन्न विधायकों द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्तावों को विधानसभा स्पीकर द्वारा स्वीकार करते हुए कुल 10 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, हरियाणा प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए पेश किए गए 16 महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया। उन्होंने कहा कि 205017 करोड़  रुपए की राशि के बजट की एक-एक पाई हरियाणा प्रदेश की जनता की भलाई के लिए खर्च की जाएगी ।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि स्पीकर द्वारा सभी सदस्यों को खुलकर बोलने का मौका दिया गया जिसके कारण बजट के सभी पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि प्रश्न काल के दौरान 20 ही प्रश्न सूचित किए जाते हैं और कई बार ऐसा हुआ की 20 के 20 प्रश्नों पर चर्चा करते हुए सरकार द्वारा जवाब दिया गया।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि विपक्ष ने चर्चा के दौरान जो भी सुझाव दिए उन सभी को नोट किया गया, चाहे वह विधेयक को लेकर हो, राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर हो या बजट को लेकर हो। सरकार द्वारा उनके एक-एक उठाए गए सवाल का जवाब दिया गया।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि 31 मार्च को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा हिसार में एक बड़े ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे । उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज से हरियाणा ही नहीं बल्कि राजस्थान और पंजाब के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं।

इसके अलावा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दो बड़ी परियोजनाओं की सौगात हरियाणा वासियों को देंगे जिसमें एक परियोजना का उद्घाटन और एक का शिलान्यास शामिल है । उन्होंने बताया कि कई बड़े अन्य प्रोजेक्ट्स भी तैयार हैं जिनकी प्रशासनिक स्वीकृति अभी लंबित है जिसमें कुटेल में कल्पना चावला मेडिकल यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज, अंबाला में एयरपोर्ट और शहीद स्मारक आदि शामिल हैं। इनकी प्रशासनिक स्वीकृति मिलने उपरांत जल्द ही इन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा ।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग और मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X