Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित अवैध हथियारों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया

Updated on Friday, March 28, 2025 18:14 PM IST

चंडीगढ़  | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.), अमृतसर ने पाकिस्तान समर्थित अवैध हथियारों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी गैंगस्टर लखबीर लंडा और सत्ता नौशहरा के साथियों को हथियार सप्लाई कर रहे थे।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान फतेह सिंह और गुरप्रीत सिंह, दोनों निवासी गांव ढल्ला, तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किए हैं, जिनमें दो .30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल और स्टार मार्क वाले तीन .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।

डीजीपी ने बताया कि सीआई अमृतसर के तरनतारन विंग की टीम को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि आरोपी फतेह सिंह और गुरप्रीत सिंह का पाकिस्तान स्थित तस्कर अमर निवासी घड़क से संबंध है, जो सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद की खेप पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर लखबीर लंडा और सत्ता नौशहरा के साथियों को हथियार सप्लाई कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी फतेह और गुरप्रीत ने हाल ही में अवैध हथियारों और गोला-बारूद की एक बड़ी खेप हासिल की थी और उनके द्वारा इसे अमृतसर के नारायणगढ़ स्थित सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस के पास पहुंचाने की आशंका थी। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआई विंग तरनतारन की पुलिस टीमों ने एक गुप्त ऑपरेशन चलाया और दोनों आरोपियों को पांच पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि पाकिस्तान स्थित तस्कर अमर और उसके साथी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा और सत्ता नौशहरा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और ड्रोन की मदद से अपने भारतीय साथियों को अवैध हथियार सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर अमर के लगातार संपर्क में थे।उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों की जांच की जा रही है।

इस संबंध में, आर्म्स एक्ट की धारा 25, 25(1)(ए), 25(7) और 25(8) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एफआईआर नंबर 16, दिनांक 27-03-25 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X