Tuesday, 20 May 2025
BREAKING
प्रौढ़ शिक्षा कर्मी यूनियन की मांग, जेबीटी अध्यापकों की तरह मिले ग्रेज्युटी हरियाणा के स्कूलों में चलेगा स्वास्थ्य जीवन अभियान अमेरिका पहुंचा पुतिन का दूत, यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप के अधिकारियों से होगी बात पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की होगी मुलाकात, भारत-बांग्लादेश के संबंधों में क्या आएगा सुधार? 600 परिवार को बेदखल करेगा वक्फ बिल? एक जमीन का टुकड़ा बना BJP का सियासी हथियार हम एक मजबूत भारत का निर्माण कर सकते हैं : पीएम मोदी 5जी डाउनलोड स्पीड में जियो सबसे तेज़- ऊकला खालिस्तानी समर्थक पन्नू को आप नेताओं ने दिया मुंह तोड़ जवाब वक्फ बिल में किए गए संशोधन असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक हैं: बलबीर सिद्धू भाजपा ने हाउस टैक्स के खिलाफ खोला मोर्चा, मुख्य सचिव से मिलकर जताया विरोध

पंजाब

गुरमीत खुड्डियां द्वारा नकली नरमा और अवैध हाइब्रिड धान बीज की बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश

Updated on Friday, March 28, 2025 18:14 PM IST

चंडीगढ़ | आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए, पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने शुक्रवार को नकली नरमा और अवैध हाइब्रिड धान बीजों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस सख्ती का उद्देश्य किसानों को धोखाधड़ी से बचाना और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विभाग के सचिव डॉ. बसंत गर्ग के साथ पंजाब सिविल सचिवालय के समिति कक्ष में आयोजित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में सभी मुख्य कृषि अधिकारी (सी.ए.ओ .) और संयुक्त निदेशकों ने भाग लिया।

पड़ोसी राज्यों से आने वाले नकली बीजों पर नजर रखने और उन्हें रोकने के लिए नोडल अधिकारी होंगे नियुक्त

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी जिले में अवैध हाइब्रिड धान बीजों की बिक्री पाई गई, तो संबंधित मुख्य कृषि अधिकारी जिम्मेदार होगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स खुड्डियां ने मुख्य कृषि अधिकारियों (सी.ए.ओ .) को नकली नरमा बीजों के उत्पादन और वितरण में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभावित गोदामों और दुकानों पर छापेमारी करने, अवैध रूप से संग्रहित बीजों को जब्त करने और इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

स खुड्डियां ने विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों के मुख्य कृषि अधिकारियों को पड़ोसी राज्यों से नकली बीजों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने और उन्हें रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को केवल प्रमाणित और अधिकृत बीज उपलब्ध कराने पर जोर दिया, जिससे उन्हें अवैध बीजों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि नकली बीज फसलों की खराबी, आर्थिक नुकसान और कृषि उत्पादकता में गिरावट का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू करें और उन्हें केवल पी.ए.यू. (पंजाब कृषि विश्वविद्यालय) द्वारा अनुशंसित प्रमाणित बीज अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदने के लिए प्रेरित करें।

बैठक के दौरान, कृषि निदेशक जसवंत सिंह ने कृषि मंत्री को जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत 4465 कीटनाशकों के नमूने लिए गए, जिनमें से 116 नमूने अमानक पाए गए। इसके परिणामस्वरूप, 116 कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए और 5 एफआईआर दर्ज की गईं।

इसी तरह, 3592 उर्वरकों के नमूने लिए गए, जिनमें से 96 अमानक पाए गए, जिसके चलते 102 लाइसेंस रद्द किए गए और 8 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके अलावा, 5218 बीजों के नमूने जांचे गए, जिनमें से 137 गुणवत्ता जांच में फेल हो गए, और उन पर उचित कार्रवाई की गई।

कृषि मंत्री ने सभी जिलों के प्रमुख अधिकारियों को अपने-अपने जिलों की रिक्त पदों की सूची और पदोन्नति से संबंधित मामले जल्द से जल्द भेजने के निर्देश दिए ताकि विभाग को और अधिक सक्षम बनाया जा सके और कार्य कुशलता बढ़ाई जा सके।

Have something to say? Post your comment
खालिस्तानी समर्थक पन्नू को आप नेताओं ने दिया मुंह तोड़ जवाब

: खालिस्तानी समर्थक पन्नू को आप नेताओं ने दिया मुंह तोड़ जवाब

वक्फ बिल में किए गए संशोधन असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक हैं: बलबीर सिद्धू

: वक्फ बिल में किए गए संशोधन असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक हैं: बलबीर सिद्धू

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा प्रदेश के सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने के आदेश

: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा प्रदेश के सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने के आदेश

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की ओर से रेत और बजरी की कीमतें और कम करने का रास्ता साफ

: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की ओर से रेत और बजरी की कीमतें और कम करने का रास्ता साफ

पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों और दिव्यांगजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध :डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों और दिव्यांगजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध :डॉ. बलजीत कौर

अपराध से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पंजाब पुलिस को आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस किया जा रहा है: मुख्यमंत्री

: अपराध से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पंजाब पुलिस को आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस किया जा रहा है: मुख्यमंत्री

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सभी 207 रिटेल आबकारी समूह किए अलॉट

: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सभी 207 रिटेल आबकारी समूह किए अलॉट

मीत हेयर ने संसद में आढ़तियों के कमीशन और पंजाब के लिए स्पैशलें बढ़ाने का मुद्दा उठाया

: मीत हेयर ने संसद में आढ़तियों के कमीशन और पंजाब के लिए स्पैशलें बढ़ाने का मुद्दा उठाया

एस.सी. आयोग के हस्तक्षेप से कॉलेज प्रबंधकों ने छात्र के पिता के खिलाफ दायर चैक बाउंस का मामला वापस लिया

: एस.सी. आयोग के हस्तक्षेप से कॉलेज प्रबंधकों ने छात्र के पिता के खिलाफ दायर चैक बाउंस का मामला वापस लिया

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब में ई.वी. बसें चलाने और ईको सिस्टम को बढ़ावा देने पर दिया जोर

: परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब में ई.वी. बसें चलाने और ईको सिस्टम को बढ़ावा देने पर दिया जोर

X