Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह से मिले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Friday, March 28, 2025 10:55 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान सरकार, संगठन के तालमेल, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक नियुक्तियों तथा निकाय चुनाव के परिणामों पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर भी प्रधानमंत्री के साथ चर्चा हुई। गुरुवार को पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने से पहले बुधवार को पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेजस्वी व दूरदर्शी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठनात्मक एवं विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिला आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है।

पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह के साथ संगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह से लगभग आधा-आधा घंटा प्रदेश के राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह को बताया कि हरियाणा में 27 जिलों का संगठनात्मक गठन हुआ है और साथ ही संगठनात्मक नियुक्तियां भी हो चुकी है। उन्होंने दोनों नेताओं को बताया कि प्रदेश के सभी मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। श्री बड़ौली ने पीएम मोदी और शाह को यह भी बताया कि निकाय चुनाव में भाजपा को जो शानदार जीत मिली है, वह कार्यकर्ताओं की एकजुटता की बदौलत ही हो पाया है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को बताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से शानदार परिणाम भाजपा के पक्ष में आए हैं।

पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से वार्तालाप के दौरान श्री बड़ौली ने सरकार और संगठन के तालमेल के विषय में भी बताया कि हरियाणा सरकार और संगठन का तालमेल शानदार है जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दो और तीन अप्रैल को समालखा में होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की भी श्री बड़ौली ने दोनों नेताओं को जानकारी दी। श्री बड़ौली ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में 27 जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे।

श्री बड़ौली ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर और वे खुद भी शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालविया भी प्रशिक्षण शिविर में रहेंगे। पंडित बडौली ने बताया कि इससे पहले बुधवार को वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से  भी मिले थे और उनसे भी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की थी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X