Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा से आने वाले वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Updated on Thursday, March 27, 2025 18:45 PM IST

चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रहे अनुराग ढांडा को नेशनल मीडिया इंचार्ज के पद की जिम्मेदारी दी है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार जताया।

गौरतलब है कि अनुराग ढांडा हरियाणा में आप के एक प्रमुख चेहरा हैं और हमेशा से अपनी बेबाक राय, जनता से जुड़ाव और संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी यह नई भूमिका पार्टी के मीडिया संचालन को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में वह पार्टी के विचारों, नीतियों और जनहित के मुद्दों को देशभर में मजबूती से प्रस्तुत करने के लिए पूरे देश में एक मजबूत मीडिया टीम तैयार करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अनुराग ढांडा एक प्रखर वक्ता हैं और पार्टी के पक्ष को मजबूती से राष्ट्रीय मीडिया में उठाते रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर पार्टी के विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया, जैसे कि 2023 में जूनियर कोच यौन शोषण मामले में मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भूख हड़ताल और 2024 में कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ आवाज उठाना। इन प्रदर्शनों में उनकी सक्रियता ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

पूरे देश में मीडिया के जरिए जन-जन तक पहुंचाएंगे आम आदमी पार्टी की नीतियां: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने भी वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा को शुभकामनाएं दी। अनुराग ढांडा ने अपनी नियुक्ति पर कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझ पर यह भरोसा जताया। मैं पूरी निष्ठा और मेहनत से इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा और आम आदमी की आवाज को देशभर में बुलंद करूंगा।"आम आदमी पार्टी इस नियुक्ति के साथ अपने संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है और जनता के बीच अपनी पहुंच को और व्यापक करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X