Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

25 जनवरी को हरियाणा के डीजीपी ने करनाल में किया था नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन

Updated on Thursday, March 27, 2025 17:53 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस द्वारा एनएच-44 पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अब तक यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले एक लाख 21 हजार 312 वाहनों के चालान किए गए हैं। इसके साथ ही इन कैमरों के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जाती है ताकि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जा सके।

राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 पर यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले 1 लाख 21 हजार से अधिक वाहनों के किए गए ऑनलाइन चालान

सड़क सुरक्षा की भावना को बल देने तथा लोगों में यातायात नियमों की पालना करने की आदत विकसित करने को लेकर शुरू की गई इस पहल का शुभारंभ हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर द्वारा 25 जनवरी को करनाल से किया गया था। इसके तहत करनाल में सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष से राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44(अंबाला बॉर्डर से लेकर सोनीपत के कुंडली बॉर्डर तक) पर 19 स्थानों पर 128 सीसीटीवी कैमरे शुरू किए गए हैं। इनमें से 9 स्थानों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लैट रिकॉगनिशन(एएनपीआर) कैमरे तथा 12 स्थानों पर सर्विलांस कैमरे लगाए गए हैं। एएनपीआर कैमरों को हरियाणा पुलिस के इंटेलिजेंट टैªफिक मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा गया है ताकि वाहनो का पूरा इतिहास प्राप्त किया जा सके।  इस राजमार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों पर इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है और यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के ऑटोमेटिक तरीके से चालान किए जाते हैं।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यातायात नियमों की उल्लंघना को नियंत्रित करना, अपराध संबंधी मामलों की जांच में सहयोग, व्हीकल फलो की मॉनीटरिंग तथा हॉटलिस्ट वाहनों की खोजबीन करके उनके अलर्ट जारी करना है। इस पूरे प्रौजेक्ट को मौजूदा यातायात प्रबंधन व्यवस्था के साथ जोड़ा गया है जिसे समय समय पर अपग्रैड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करनाल में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष से हॉटलिस्ट वाहनों जैसे- चोरी किए गए या आपराधिक गतिविधियों में शामिल वाहनों का डेटा भी जोड़ा गया है जिसे समय समय पर अपडेट किया जाता है। ये वाहन जैसे ही एनएच-44 से होकर गुजरते है इसका अलर्ट संबंधित पुलिस थाने में जाता है।

 श्री कपूर ने बताया कि एनएच-44 पर 72 एएनपीआर, 38 सर्विलांस तथा 18 एविडेंस कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। इन कैमरों के शुरू होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों में सुरक्षा की भावना को भी बल मिलेगा क्योंकि कैमरों के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों में शामिल वाहनों, चोरी किए गए वाहनों आदि के बारे में अलर्ट नियंत्रण कक्ष में स्वतः ही पहुंच जाएगा जिसकी सूचना आवश्यकतानुसार पुलिस थानों में भी भेजी जाएगी। श्री कपूर ने बताया हरियाणा प्रदेश में अब तक 12 जिलों में इस प्रकार के कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं जिनमें यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पानीपत, रोहतक, पंचकूला, गुरूग्राम, मेवात, कैथल, फरीदाबाद तथा सोनीपत शामिल हैं।

गौरतलब है कि वर्ष-2023 की अपेक्षा वर्ष-2024 में सड़क हादसों में 657 की कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही, वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में 279 कम लोगों की मृत्यु हुई है तथा 432 लोग कम घायल हुए हैं। घातक सड़क दुर्घटनाओं के मामलो में भी कमी देखी गई है, वर्ष 2023 में जहां कुल 4652 मामले सामने आए थे वही इस वर्ष ये घटकर 4389 रह गए है जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.65 प्रतिशत कम हैं। वर्ष-2024 में हरियाणा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के 2366 जागरूकता अभियान चलाए गए जिनके माध्यम से 3 लाख 16 हजार 414 बच्चों व अन्य लोगों को जागरूक किया गया। इसी प्रकार हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में लेन ड्राइविंग की पालना सुनिश्चित करने के लिए समय समय पर अभियान चलाए जाते हैं जिसके तहत लेन ड्राइविंग नियमों की उल्लंघना करने वाले 3,86,266 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।

 ’डीजीपी की अपील-’

श्री कपूर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। आमजन को सड़कों को सुरक्षित बनाने में अपना सहयोग देना चाहिए और वाहनों को निर्धारित गति सीमा में ही चलाना चाहिए। हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं व गतिविधियां आयोजित की जा रही है, लोग उसमें भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय लोग मोबाइल फोन आदि का भी इस्तेमाल ना करें। व्यक्ति की जरा सी लापरवाही ना केवल उनके स्वयं के लिए बल्कि दूसरे व्यक्तियों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X