Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नारनौल में शहीद स्मारक पर विधानसभा में हंगामा

Updated on Thursday, March 27, 2025 11:08 AM IST

चंडीगढ़। वर्ष 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में नारनौल के गांव नसीबपुर में शहीद स्मारक बनाने का मुद्दा बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान गूंजा। मनोहर सरकार में मंत्री रहे और नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने 2016 में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को लेकर सवाल उठाया। सैनिक और अद्र्ध-सैनिक कल्याण विभाग के मंत्री राव नरबीर सिंह ने पहले तो स्मारक बनाने से इंकार कर दिया। 

नायब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी शहीद स्मारक की मांग को लेकर ओपी यादव का समर्थन किया। ओपी यादव ने कहा कि नसीबपुर में 1857 के संग्राम में पांच हजार से अधिक शहीद हुए थे। 2016 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां शहीद स्मारक बनाने का ऐलान किया था। यादव ने कहा कि उस समय अंबाला कैंट और नसीबपुर में शहीद स्मारक की घोषणा हुई थी।

विज बोले अंबाला में बनाया जा रहा एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक

अंबाला कैंट में शहीद स्मारक बन रहा है लेकिन नसीबपुर में घोषणा के बाद भी स्मारक नहीं बनाना शहीदों का अपमान है। इस पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार शहीदों का सबसे अधिक सम्मान करती है। शहीदों के सम्मान पर ही सरकार बनी है। सरकार ने जिला मुख्यालय पर शहीद स्मारक बनाए हैं। वहीं गांवों में बने या बनाए जा रहे शहीद स्मारकों की देखरेख का जिम्मा ग्राम पंचायतों को दिया हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने भी नसीबपुर का मुद्दा उठाया।

इस पर राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार चैक कराएगी। अगर इस तरह की मुख्यमंत्री की कोई घोषणा हुई होगी तो शहीद स्मारक बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे खुद भी उसी क्षेत्र से आते हैं और वे भी शहीदों का सम्मान करते हैं। भिवानी के रोहनात में भी सरकार द्वारा शहीद स्मारक बनवाया गया है।

परिवहन व बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला कैंट में एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक बनाया जा रहा है। 550 करोड़ की लागत से बन रहे इस स्मारक में 1857 की क्रांति के हर यौद्धा और शहीद को याद किया जाएगा। ऐसे 700 से अधिक शहीदों को ढूंढ निकाला है, जिन्हें कभी सम्मान नहीं मिला। ओपी यादव को जवाब देते हुए विज ने कहा कि इस स्मारक में राव तुलाराम, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, तात्या टोपे सहित सभी शहीदों का लाइव चित्रण होगा। अकेले हरियाणा ही नहीं, मेरठ, आगरा, गुजरात, राजस्थान, हैदराबाद सहित देश के जिस भी कोने में 1857 के संग्राम की चिंगारी फूटी और जंग लड़ी गई, उन सभी को इस स्मारक में दिखाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X