Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब बजट 2025-2026 राज्य के सर्वांगीण विकास में और तेजी लाएगा: लालजीत सिंह भुल्लर

Updated on Wednesday, March 26, 2025 18:31 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के परिवहन और जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किया गया पंजाब बजट 2025-2026 राज्य के सर्वांगीण विकास में और तेजी लाएगा।

आज यहां जारी एक बयान में कैबिनेट मंत्री ने पंजाब बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य पिछले तीन वर्षों से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए कुल बजट खर्च 2,36,080 करोड़ रुपये प्रस्तावित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब बजट 2025-2026 में ग्रामीण पंजाब के पुर्नोद्धार का प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसके तहत गांवों का सर्वांगीण विकास संभव होगा।

कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि पेश किए गए बजट में 347 ई-बसों की खरीद का प्रस्ताव रखा गया है, इस कदम से जहां पर्यावरण अनुकूल जन परिवहन प्रणाली स्थापित की जाएगी, वहीं निजी वाहनों पर निर्भरता भी घटेगी।

पंजाब की जेलों के बुनियादी ढांचे के निर्माण, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन के लिए 100 करोड़ रुपये की योजना

स. भुल्लर ने बताया कि बजट में पंजाब में जेलों के बुनियादी ढांचे के निर्माण, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब ने जेल प्रबंधन और कैदियों की भलाई को और बेहतर बनाने के लिए मुख्य सुरक्षा और पुनर्वास उपाय लागू किए हैं। इसी तरह गैर-कानूनी गतिविधियों का पता लगाने और रोकने के लिए केंद्रीय जेलों में ए.आई संचालित सी.सी.टी.वी. निगरानी लगाई जा रही है और 12 संवेदनशील जेलों में वी-कवच जेमरों का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने ‘रंगला पंजाब विकास स्कीम’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस योजना के लिए 585 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो हर जिले के लोगों की महत्वपूर्ण स्थानीय रोज़मर्रा की ज़रूरतों पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह फंड नागरिकों की सिफारिशों के आधार पर खर्च किया जाएगा और सड़कों और पुलों का निर्माण और मुरम्मत, स्ट्रीट लाइटें, क्लीनिक, अस्पताल, स्कूल, पानी, स्वच्छता आदि के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

स. भुल्लर ने आगे कहा कि पंजाब बजट 2025-2026 के प्रस्ताव पंजाब को तरक्की के रास्ते पर ले जाएँगे और राज्य के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाएँगे। उन्होंने कहा कि यह बजट पंजाब में सकारात्मक सुधार लाएगा और खुशहाल और आत्मनिर्भर पंजाब की नींव को और मजबूत करेगा।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X