Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब बजट 2025-26 की सराहना की

Updated on Wednesday, March 26, 2025 18:31 PM IST

चंडीगढ़ | समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आम जनता, आर्थिक तंगी झेल रहे परिवारों और हाशिए पर मौजूद वर्गों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम के माध्यम से 31 मार्च 2020 तक लिए गए ऋणों की पूरी माफी की घोषणा की गई है, जिससे 4,650 लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ऋणग्रस्त परिवारों को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने में सहायक सिद्ध होगा।

पंजाब सरकार द्वारा पी.एस.सी.एफ.सी. के माध्यम से 31 मार्च 2020 तक लिए गए ऋण माफ; 4,650 लाभार्थियों को मिली बड़ी राहत

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार ने सामाजिक न्याय और समानता सुनिश्चित करने के लिए 9,340 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो बुजुर्गों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं, अनाथ बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में उपयोग किए जाएंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने बजट में महिलाओं की सुविधा और आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुफ्त बस यात्रा सुविधा, जिसने महिलाओं की आवाजाही को सुगम बनाया और उनकी आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा दिया, अगले वर्ष भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान 12 करोड़ से अधिक महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ लिया है, जिसके लिए 450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश को 'रंगला पंजाब' बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि यह बजट अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और हाशिए पर मौजूद वर्गों की आर्थिक प्रगति को प्राथमिकता देते हुए 13,987 करोड़ रुपये का प्रावधान करता है, जो कि राज्य के कुल विकास बजट का 34% है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बजट पंजाब के हर वर्ग की प्रगति, सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देगा और प्रदेश के लोगों को खुशहाल एवं आत्मनिर्भर बनाने में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X