Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

माइक वाल्ट्ज ने कहा मैंने ही बनाया था ग्रुप, मगर मैं जेफरी गोल्डबर्ग को नहीं जानता हूं

Updated on Wednesday, March 26, 2025 11:23 AM IST

नई दिल्ली। यमन के हूती विद्रोहियों पर हमले का प्लान कुछ घंटे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट के साथियों ने सोशल मीडिया एप सिग्नल पर गलती से लीक कर दिया था। अब इसकी जिम्मेदारी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने ले ली है।

दरअसल, हुआ ये था कि अमेरिकी अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाया। इसमें हूती विद्रोहियों पर हमले का प्लान साझा किया गया। सभी हमले की योजना पर चर्चा करने में जुटे थे। मगर इस ग्रुप में द अटलांटिक पत्रिका के पत्रकार जेफरी गोल्डबर्ग को भी गलती से जोड़ दिया गया था।

गोल्डबर्ग को हमले की जानकारी इसी ग्रुप से मिली। बाद में उन्होंने इसका खुलासा किया तो पूरे अमेरिका में हड़कंप मच गया और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी बड़ी लापरवाही माना गया।

मैंने ही ग्रुप बनाया था: वाल्ट्ज

अब अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) माइक वाल्ट्ज ने इसकी पूरी जिम्मेदारी ली है। फॉक्स न्यूज की होस्ट लॉरा इंग्राहम से माइक वाल्ट्ज ने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मैंने ही ग्रुप बनाया था। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि सबकुछ समन्वित तरीके से हो।

मैं व्यक्तिगत तौर पर जेफरी गोल्डबर्ग को नहीं जानता हूं। ट्रंप ने माइक वाल्ट्ज का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वे अच्छे आदमी हैं। उन्होंने सबक सीख लिया है। ट्रंप ने इस चूक का जिम्मेदार वाल्ट्ज के एक सहयोगी को ठहराया।

यह मामूली गलती है: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन का बचाव किया और कहा कि यह मामूली गलती है। यह मेरे प्रशासन की दो महीनों में हुई पहली गलती है। दूसरी तरफ डेमोक्रेटिक सांसदों ने संवेदनशील जानकारी को लीक करने पर ट्रंप प्रशासन की आलोचना की। ट्रंप ने माइक वाल्ट्ज का समर्थन किया और कहा कि यह गंभीर चूक नहीं थी।

ग्रुप में जोड़े थे 18 वरिष्ठ अधिकारी

सोमवार को द अटलांटिक ने एक लेख में इस मामले का खुलासा किया था। जिस ग्रुप में पत्रिका के प्रधान संपादक जेफरी गोल्डबर्ग को जोड़ा गया था, उसमें हमले की योजना पर चर्चा करने वाले 18 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

गोल्डबर्ग के मुताबिक ग्रुप में शामिल होने का अनुरोध वाल्ट्ज नाम से आया था। पहले उन्हें लगा कि यह कोई फ्रॉड है। मगर बाद में उस ग्रुप में यमन पर हमले का प्लान साझा किया जाने लगा। कुछ घंटों बाद जब यमन में अमेरिकी फौजों ने हमले को अंजाम दिया तो गोल्डबर्ग को यकीन हो गया कि ये तो असली ट्रंप कैबिनेट है। उसने गलती से मुझे भी ग्रुप में जोड़ दिया।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X