Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सीएम नायब सैनी ओर स्पीकर हरविंद्र कल्याण पहुंचे पंजाब विधानसभा की कार्यवाही देखने

Updated on Tuesday, March 25, 2025 18:00 PM IST

चण्डीगढ़। हरियाणा व पंजाब के बीच एसवाईएल, हिंदी भाषी क्षेत्र व राजधानी समेत कई मुद्दों पर दशकों से खींचतान चली आ रही है। इन मुद्दों पर दोनों ही राज्यो के राजनीतिक दल आपस मे टकराते रहे हैं। हरियाणा की ओर से खींचतान भरे रिश्तों में मंगलवार को मिठास घोलने की एक पहल की गई।

यह पहलभी हरियाणा की तरफ से हुई है। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पंजाब विधानसभा के चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही देखने के लिए पहुंचे।

एक घंटे से ज्यादा समय बिताया,  स्पीकर ओर मंत्रियों से भी की मंत्रणा

अहम बात यह है कि स्पीकर व मुख्यमंत्री के पंजाब विधानसभा जाने की पहले से कोई सूचना पंजाब विधानसभा सचिवालय को नही थी। दोनो अचानक से पंजाब विधानसभा पहुंचे। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने हरियाणा के दोनों वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया।दोनों के सदन पहुंचने पर पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री व स्पीकर का मेज थपथपा कर स्वागत किया।

सीएम नायब सैनी ओर स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने करीब 20 मिनट तक सदन की कार्यवाही देखी। इसके बाद वह करीब आधा घंटा स्पीकर चैंबर में गए। इस दौरान स्पीकर संधवां के अलावा पंजाब के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहे। इस दौरान पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे।

इस दौरान पंजाब के नेताओं ने जहां हरियाणा के दोनो नेताओं का स्वागत किया वहीं हरियाणा व पंजाब के सांस्कृतिक मामलों पर भी चर्चा हुई। हरियाणा विधानसभा में इन दिनों बजट सत्र का मध्यावधि अवकाश चल रहा है। हरियाणा विधानसभा का दूसरा चरण बुधवार से शुरू होगा ओर पंजाब सरकार बुधवार को अपना बजट पेश करने जा रही है। हरियाणा का पंजाब के साथ एसवाईएल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में विवाद चल रहा है। चण्डीगढ़ में हरियाणा द्वारा जहां विधानसभा की नई इमारत बनाई जा रही है वहीं पंजाब इसका विरोध कर रहा है। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा स्पीकर हरविंद्र कल्याण के पंजाब विधानसभा में जाने के बाद नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X