Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मक्खू रेलवे ओवर ब्रिज का काम एक हफ्ते में शुरू होगा: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Updated on Friday, March 21, 2025 18:38 PM IST

चंडीगढ़ | मक्खू में से गुजरती हरीके-जीरा-बटिंडा सेक्शन एन.एच. 54 रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज बनाने का काम एक हफ्ते में शुरू हो जाएगा।यह जानकारी पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब विधानसभा में हलका जीरा से विधायक नरेश कटारिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इस कार्य के लिए आवश्यक जमीन हासिल कर ली गई है और निर्माण कार्य ठेकेदार को आवंटित कर दिया गया है और इस प्रोजेक्ट का काम एक हफ्ते में शुरू हो जाएगा।

इसी तरह लोक निर्माण मंत्री ने डॉक्टर इंदरबीर सिंह निझर द्वारा हलका अमृतसर-दक्षिणी अंतर्गत चाटीविंड नहर तरन तारन रोड फोर्ट बनाने संबंधी पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा तिथि 05-01-2025 को सी.आर.आई.एफ. योजना (2024-25) के तहत मंजूरी दी गई है और तिथि 10.03.2025 को प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी की गई है। टेंडर की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य की प्रगति के अनुसार फंड जारी कर दिए जाएंगे।

अमृतसर कोर्ट परिसर में वकीलों के लिए नए चेंबर बनाने संबंधी कुंवर विजय प्रताप सिंह द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि अमृतसर कोर्ट परिसर में वकीलों के लिए नए चेंबर बनाने संबंधी वकीलों द्वारा अपने स्तर पर ही बनाए जाने का प्रस्ताव है। पंजाब सरकार, राजस्व विभाग की नोटिफिकेशन तिथि 11.11.2002 के अनुसार वकीलों के चेंबरों के निर्माण हेतु खर्चा बार एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा।

इस संबंध में पूछे गए सप्लीमेंटरी सवाल का जवाब देते हुए कहा गया कि इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा मामला विचार लिया जाएगा। हलका दसूहा से विधायक करमबीर सिंह ने तलवाड़ा से लेकर होशियापुर तक कंडी नहर के नवीनीकरण के दौरान नहर के साथ लगी सड़क के पैरापेन्ट/रेलिंग और सड़क के किनारों के हुए नुकसान संबंधी पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि गांव साहौड़ा कंडी से पंडोरी अटवाल (नंगल घोड़ेवाहा) तक 23.65 किलोमीटर लंबाई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 10 फुट से 18 फुट चौड़ाई करने और सड़क के साथ-साथ नहर वाली तरफ 18.234 किलोमीटर लंबाई में क्रैश बैरियर लगाने का काम ठेकेदार को जनवरी 2025 में 1951.22 लाख रुपये की लागत का आवंटित किया जा चुका है। इस काम के लिए वन विभाग की आवश्यक मंजूरियां प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया अगस्त 2024 से चल रही है और स्वीकृतियां प्राप्त होने पर अपग्रेडेशन और क्रैश बैरियर लगाने का काम निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।

इसके अलावा मुकेरियां हाईडल तलवाड़ा से सहौड़ा कंडी तक 15.00 किलोमीटर और पंडोरी अटवाला से बसी मुरूफ तक 22.60 किलोमीटर सड़क की मुरम्मत का प्रस्ताव विशेष मरम्मत कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल करने के लिए सरकार के विचाराधीन है और साल 2025-26 में काम को करने का प्रस्ताव है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X