Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का प्रस्ताव: तरुनप्रीत सिंह सोंध

Updated on Friday, March 21, 2025 18:38 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का प्रस्ताव श्रम विभाग के विचाराधीन है। यह जानकारी पंजाब के श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज पंजाब विधानसभा के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए दी।

विधायक कुलवंत सिंह द्वारा पूछे गए सवाल कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए क्या पंजाब सरकार न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने पर विचार कर रही है या नहीं, के जवाब में तरुनप्रीत सिंह सौंद ने सहमति जताई। उन्होंने बताया कि न्यूनतम मजदूरी दो तरीकों से बढ़ाई जाती है। पहला तरीका यह है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक  में हुई वृद्धि के आधार पर वर्ष में दो बार, 1 मार्च और 1 सितंबर को मजदूरी में संशोधन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके तहत आखिरी वृद्धि 1 सितंबर 2024 को की गई थी और अगली वृद्धि 1 मार्च 2025 से आगामी कुछ दिनों में लागू कर दी जाएगी।

सौंद ने बताया कि दूसरा तरीका न्यूनतम मजदूरी के बेस रेट में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भी प्रस्ताव विभाग के विचाराधीन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल वृद्धि कर दी जाएगी, जिससे नया बेस वर्ष 2025 होगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले न्यूनतम मजदूरी के बेस रेट में आखिरी संशोधन वर्ष 2012 में किया गया था। उन्होंने कहा कि अब 2025 को एक नया मील का पत्थर बनाते हुए न्यूनतम मजदूरी को इस वर्ष दोगुना किया जाएगा।

2012 के बाद बेस रेट में भी वृद्धि पर विचाराधीन: श्रम मंत्री

विस्तृत जानकारी देते हुए श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब में उद्योगों/फैक्ट्रियों में काम कर रहे श्रमिकों/कर्मचारियों के संबंध में श्रम विभाग ने 1 सितंबर 2024 से न्यूनतम मजदूरी की दरें भारत सरकार द्वारा प्राप्त उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार निर्धारित कर दी थीं। इसके तहत,अशिक्षित श्रमिकों के लिए मासिक न्यूनतम वेतन ₹10,996 निर्धारित किया गया है। इसी तरह

अर्ध-शिक्षित श्रमिकों के लिए मासिक वेतन ₹11,776 तय किया गया है,शिक्षित श्रमिकों के लिए मासिक वेतन ₹12,673 निर्धारित किया गया है, उच्च-शिक्षित श्रमिकों के लिए मासिक वेतन ₹13,705 तय किया गया है, स्टाफ कैटेगरी-ए के लिए मासिक वेतन ₹16,166 रखा गया है, स्टाफ कैटेगरी-बी के लिए मासिक वेतन ₹14,496 निर्धारित किया गया है, स्टाफ कैटेगरी-सी के लिए मासिक वेतन ₹12,996 तय किया गया है। स्टाफ कैटेगरी-डी के लिए मासिक वेतन ₹11,796 निर्धारित किया गया है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X